Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samajwadi Party: सपा ने 48 मिनट में कर दिया 'खेला', बदायूं में दस घंटे तक जीतती रहीं भाजपा, आदित्य ने कही ये बात

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:15 PM (IST)

    Samajwadi Party मतगणना स्थल के बाहर अभिकर्ताओं की लंबी कतार थी और हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा था। एक ओर भाजपाई थे तो दूसरी ओर सपाई। अन्य प्रत्याशि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Samajwadi Party: बदायूं सीट से जीत का प्रमाण पत्र लेते समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। मतगणना स्थल पर लगे लाउड स्पीकर पर सुबह सवा आठ बजे जब पहली आवाज बैलेट पेपर गिने जाने की आई तो भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 76 वोटों से आगे थे। भाजपा का बढ़त बनाने का सिलसिला दोपहर 12:15 बजे तक 20013 वोटों तक पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही वह संख्या है जहां तक भाजपा प्रत्याशी सबसे अधिक बढ़त ले सके। लेकिन वह पीछे भी नहीं हुए। शाम पांच बजे तक भाजपा प्रत्याशी बराबर आगे रहे। लेकिन जब सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने बढ़त बनानी शुरू की तो मात्र 48 मिनट लगे जब यह तय हो गया कि बदायूं सीट से भाजपा हार गई। पूरे दिन बढ़त बनाए रखने के बाद भी भाजपाइयों के चेहरे पर चमक नहीं थी।

    भाजपा के चेहरे मुरझा गए

    एक वजह आइएनडीआइए का लगातार बढ़ना तो दूसरा बदायूं सीट पर बढ़त के नंबर आगे न बढ़ना था। सभी को पता था कि सहसवान और गुन्नौर के क्षेत्र के वोट खुलेंगे तो सपा भारी बढ़त बना लेगी, और हुआ भी वही। यही वजह थी कि चेहरे मुरझाए हुए थे।

    मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इससे पहले सपा और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के अभिकर्ता उत्साह से लबरेज होकर मतगणना कक्ष में पहुंच रहे थे।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: फ्लाप कहे गए 'लड़कों' का हिट शाे, ब्रज में खिले पांच कमल, तीन पर दौड़ी साइकिल, 'किला' नहीं तोड़ सकी भाजपा

    बैलेट पेपर में भी बढ़त

    बैलट पेपर से शुरू हुई भाजपा प्रत्याशी की बढ़त काफी देर तक बनी रही। जब ईवीएम से वोट निकलना शुरू हुए तो भाजपा प्रत्याशी पहले रुझान में 756 वोटों से आगे थे। इसके बाद 457 फिर 207, फिर 1594 वोटों से आगे होने के बाद वह लगातार आगे बढ़ते गए। हर कोई कयास लगा रहा था कि अभी सपा का गढ़ कहे जाने वाले सहसवान और गुन्नौर के उन क्षेत्र की ईवीएम की गिनती नहीं हुई, जिनमें सपा का वोट बैंक है। सोच के अनुरूप ही हो रहा था। सुबह से बिनावर, वजीरगंज, इस्लामनगर, बदायूं शहर, बिल्सी, बिसौली आदि क्षेत्र की ईवीएम की गिनती हो रही। सहसवान और गुन्नौर विधानसभा की ईवीएम की भी गिनती हो रही थी, लेकिन उनमें भाजपा मतदाता बाहुल्य वाले इलाके शामिल थे। यह सिलसिला पांच बजे तक चलता रहा।

    ये भी पढ़ेंः UP News: यूपी की टॉप-10 वीआईपी सीटों का हाल; राहुल-हेमा मालिनी और डिंपल से लेकर रविकिशन से लेकर निरहुआ तक का रिजल्ट

    सपा से पार नहीं पा सके भाजपा नेता

    इस बीच भाजपा प्रत्याशी की बढ़त का अंतर हर बार कम होता रहा। भाजपा के साथ ही हर ईवीएम से सपा और बसपा के वोट भी निकल रहे थे। शाम पांच बजे करीब जब रुझान आने शुरू हुए तो सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ ही देर में तय हो गया कि अब आदित्य यादव की बढ़त को भाजपा प्रत्याशी पार नहीं कर पाएंगे। जिसके चलते वह बाहर निकल आए। उनसे पहले उनके अभिकर्ता बाहर आ गए थे, जिनके चेहरे बता रहे थे कि अब बढ़त खत्म और हार का सिलसिला शुरू हो गया है।

    78 वोटों से आदित्य ने बनाई पहली बढ़त

    लगातार पीछे चल रहे आदित्य यादव मतगणना स्थल पर अपनी कार में ही बैठे रहे। शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर जब खबर आई तो पता चला कि आदित्य यादव 78 वोट से आगे हैं। इसके बाद दो हजार कुछ वोटों से आगे हुए और फिर आंकाड़ा सीधे छह हजार वोट पर पहुंच गया। अगले ही कुछ मिनट में आकड़ा नौ हजार और फिर 15 हजार पर पहुंचा। धीरे धीरे कर बढ़त का अंतर तीस हजार के पार पहुंच गया। बस इसी अंतर को देख भाजपा प्रत्याशी बाहर निकल गए।

    मेरी नहीं बदायूं के लोगों की जीत : आदित्य

    लोकसभा चुनाव को जीतने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सपा प्रत्याशी आदित्य यादव को देर शाम विजयी प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद मतगणना स्थल के बाहर निकले नवनिर्वाचित सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं को सपा का गढ़ कहा जाता है। लेकिन मेरे लिए यह घर है। मेरे घर के लोगों ने मुझ पर विश्वास कर मुझे आर्शीवाद दिया है। उनके वोट रूपी इस आर्शीवाद का कर्ज जीवन भर चुकाऊंगा।

    आदित्य यादव ने इस जीत को बदायूं के लोगों की जीत बताया। कहा कि जो युवा बेरोजगारी के चलते भटक रहे थे, यह उनकी जीत है। जिन महिलाओं ने मतदान के दिन पुलिस के धक्के खाए यह उनकी जीत है। कहा कि बदायूं का विकास कराना ही पहली प्राथमिकता है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने जो मेडिकल कालेज शुरू कराया था, उसमें सुविधाओं को लाना और सही तरीके संचालित कराकर लोगों को इलाज की सुविधाएं दिलाएंगे। कहा कि बिल्सी में बाईपास बनवाने के लिए भी काम करूंगा।

    हार के कारणों की होगी समीक्षा 

    चुनाव हारने के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकले भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा जनता ने जो वोट दिए उनका आभार। जीत हार का अंतर बहुत अधिक नहीं रहा। नजदीकी हार जीत रही। हार की वजह की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद देखा जाएगा कि हार के कारण क्या बने। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। किसी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। अब सारी चीजों की समीक्षा की जाएगी।