Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: फ्लाप कहे गए 'लड़कों' का हिट शाे, ब्रज में खिले पांच कमल, तीन पर दौड़ी साइकिल, 'किला' नहीं तोड़ सकी भाजपा

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 10:55 AM (IST)

    Lok Sabha Election Result आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने एक बार फिर से जीत हासिल की तो मथुरा में भी हेमा मालिनी ने जीत की हैट्रिक लगा दी। मैनपुरी का किला एक बार फिर से भाजपा तोड़ने में नाकामयाब रही। वहीं एटा में जीत की हैट्रिक का सपना देख रहे कल्याण सिंह के पुत्र को भी हार का सामना करना पड़ा।

    Hero Image
    Agra News: बघेल और चाहर जीते, ब्रज में खिले पांच कमल, तीन पर दौड़ी साइकिल

    जागरण संवाददाता, आगरा। ब्रज मंडल के चुनावी परिणाम में भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा बरकरार रखा तो अपने गढ़ में साइकिल ने तेज दौड़ लगाते हुए उलटफेर कर दिया। मैनपुरी में डिंपल ने बड़ी जीत हासिल की तो कल्याण की कर्मभूमि एटा में सपा के देवेश शाक्य ने जीत हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा में हेमामालिनी आसानी से हैट्रिक बनाने में सफल रहीं। फिरोजाबाद में सैफई परिवार के अक्षय यादव और आगरा में एसपी सिंह बघेल आसानी से जीत गए। ब्रज ने डिंपल यादव और अक्षय को साथ जिताकर देवर-भाभी को एक साथ संसद में विकास की आवाज उठाने का मौका दिया है।

    आगरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सपा के सुरेश चंद्र को 2.71 लाख वोट से हराकर दूसरी बार चुनाव जीता। मथुरा में हेमामालिनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीकरी में 4.95 लाख से बड़ी जीत हासिल करने वाले भाजपा के राजकुमार चाहर 40 हजार वोट से कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार से जीत गए।

    ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: प्रोफेसर का ख्वाब तोड़ लंदन से आईं कैराना, सांसद बन संभाली सियासी बागडोर, 'संसद में उठाएंगी किसानों के मुद्दे'

    एटा में चली साइकिल

    एटा में राजवीर सिंह राजू भैया को सपा के देवेश शाक्य ने हरा दिया। मैनपुरी में डिंपल यादव ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दो लाख से ज्यादा वोटों से मात दी। फिरोजाबाद में अक्षय यादव ने भाजपा के विश्वदीप सिंह को 89 हजार वोट से हराया।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: डिंपल की जीत और जयवीर की हार के ये रहे कारण, लोकसभा चुनाव में फेल हुई बीजेपी की हर रणनीति

    अलीगढ़ में भाजपा के सतीश गौतम ने सपा के बिजेंद्र सिंह को 15 हजार वोट से हराकर हैट्रिक बनाई। हाथरस में अनूप वाल्मीकि ने सपा के जसवीर वाल्मीकि को दो लाख से अधिक के अंतर से हराकर कमल खिलाया।