Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदायूं में पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खाैफनाक कदम, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 27 Apr 2025 12:38 PM (IST)

    Badaun News बदायूं में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक नोएडा में काम करता था और पत्नी द्वारा बुलाए जाने पर बदायूं आया था। विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा घाट के नजदीक शुक्रवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक गुरुवार को काम करने नोएडा चला गया था, लेकिन उसकी पत्नी ने कॉल करके उसे बदायूं बुला लिया। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्सी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसगवां के मझरा निरंजनपुर निवासी सुधीर (23) नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके पिता राजेंद्र ने बताया कि सुधीर की करीब ढाई साल पहले शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सलोनी से शादी हुई थी। उसकी एक छोटी बच्ची है।

    शादी के बाद ही परेशान कर रही थी सलोनी

    आरोप है कि शादी के बाद से ही सलोनी उसे परेशान करती आ रही थी। गुरुवार को सुधीर नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। वह अपनी मां से कुछ खाना भी बनवाकर ले गया था। वह नोएडा पहुंचा ही था कि तब तक सलोनी और उसकी साली ने काल करना शुरू कर दी। पिता का कहना है कि सुधीर की साली मेडिकल कालेज में भर्ती थी। उसके इलाज के लिए सलोनी सुधीर से रुपये मांग रही थी। उसके पास रुपये नहीं थे तो उसने अपने बड़े भाई से रुपये लेकर उसे आनलाइन खाते में ट्रांसफर किए।

    सलोनी ने उसे तुरंत नोएडा से मेडिकल कॉलेज बुला लिया। यहां दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। उसके बाद सुधीर ने घोंचा घाट के नजदीक जाकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

    मृतक की फाइल फोटो।

    लोगों ने पुलिस को दी सूचना

    शनिवार सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। उसका मोबाइल बंद था लेकिन उसका सिम निकालकर परिवार वालों को सूचना दी। तब कहीं परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन अभी परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

    ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मृत्यु

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा घाट के नजदीक एक और युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को उठवाकर मोर्चरी में रखवा दिया था। उसकी करीब 40 साल उम्र बताई जा रही है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः चोरी की लाइट और छत पर लाउडस्पीकर... कॉलोनी में घर को बनाया मस्जिद, 35 सौ रुपये मानदेय पर इमाम भी रखा

    ये भी पढ़ेंः डबल मर्डर का 6 महीने बाद सनसनीखेज खुलासा, शराब और कोल्ड ड्रिंक में नशा दिया, फिर गांगन नदी में डुबोया