विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं में कई घंटे चला अजब-गजब ड्रामा; मंदिर में सात फेरों के बाद टूटी शादी और फिर पुलिस स्टेशन में...

Published: Tue, 25 Jun 2024 08:06 AM (GMT+05:30)

Badaun News आजमगढ़ से दो महिलाओं की शादी कराने के लिए बिचौलिए बदायूं आए थे। लड़का पक्ष ने बिचौलियों पर ...और पढ़ें

Badaun News: शादी की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
Badaun News: शादी की सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. दो युवकों की शादी कराने के लिए आजमगढ़ से महिलाओं को लाए थे बिचौलिए
  2. रुपये के लेनदेन को लेकर बिगड़ गई बात, पुलिस पहुंचने पर मामला निबटा

संवाद सूत्र, जागरण, दातागंज/बदायूं। आजमगढ़ से दो महिलाओं की शादी कराने के लिए बिचौलिए बदायूं लाए थे। यहां लड़का पक्ष और बिचौलिए के बीच रुपये के लेनदेन की बात को लेकर मामला बिगड़ गया। मंदिर में सात फेरों की रस्सें पूरी होने के बाद बात बिगड़ गई। 

मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर का है। गांव निवासी पहलवान ने पुलिस को बताया कि गांव के ही बिचौलियों ने उनके बेटे की शादी आजमगढ़ की एक महिला के साथ तय कराई थी। इसके एवज में उन्होंने बिचौलियों को 75 हजार रुपये दिए थे। इसी बीच गांव के ही एक और युवक की भी शादी तय हुई थी।

सोमवार को दोनों युवकों की आजमगढ़ निवासी महिलाओं के साथ शादी होनी थी। एक मंदिर में पंडित ने दोनों जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम करना शुरू किया। दोनों जोड़े सात फेरे ले रहे थे। इसी दौरान बिचौलिया और लड़का पक्ष में विवाद हो गया।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी के 45 जिलों में आंधी व भारी बारिश का मौसम विभाग का अलर्ट, अब भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

पुलिस को दी सूचना

लड़का पक्ष का आरोप था कि बिचौलियों ने कहा कि शादी के बाद महिलाओं की विदा कराने उनके घर जाना होगा। जबकि यह बात तय नहीं हुई थी। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। महिलाओं और बिचौलियों पर आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ेंः Meerut Accident News: दिल्ली हाईवे पर हरियाणा डिपो की बस पलटी, लोगों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाली सवारियां; 40 घायल

पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को कोतवाली लाई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। लेकिन बाद में दोनों पक्ष कार्रवाई से मुकर गए। इसके चलते पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दातागंज इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।