Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या, घटनास्थल पर कई डंडे पड़े मिले

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 12:01 PM (IST)

    बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। वह पानी की टंकी पर चौकीदारी करने जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सुबह शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    गांव में मौजूद पुलिस व भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता।

    जागरण संवाददाता, बदायूं। Badaun News: जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में मंगलवार रात भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मंडल उपाध्यक्ष रात पानी की टंकी पर चौकीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानी की टंकी पर चौकीदारी करते थे सुरेश चंद्र गुप्ता

    गांव विजय नगला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (50) भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और वह भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी थे। अपने परिवार का गुजारा करने के लिए गांव में बनी पानी की टंकी पर चौकीदारी करते थे।

    स्वजन के अनुसार वह रात करीब 11 बजे पानी टंकी पर चौकीदारी करने गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने टंकी के गेट पर उनका शव पड़ा देखा। वहां आसपास कई डंडे पड़े मिले हैं।

    सिर पर कई बार किए गए हैं

    लोगों का अनुमान है की टंकी में घुसने के दौरान ही किसी ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पीट पीटकर हत्या कर दी। उनके सिर पर कई बार किए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंडल उपाध्यक्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की छानबीन में जुट गई है। अभी हत्यारों का कुछ पता नहीं चला। स्वजन की ओर से अब तक किसी के विरुद्ध कोई शिकायती पत्र भी नहीं दिया गया है। 

    Read Also: अलीगढ़ के परिषदीय स्कूल में छात्राओं से हवा करा रहीं थीं प्रधानाध्यापक, निलंबन के आदेश

    Read Also: Aligarh News: वर्दी फाड़ी, चश्मा तोड़ा... सराय रहमान में शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला