विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budaun News: नायब तहसीलदार का नशे में एक और वीडियो वायरल, बच्चे पर चढ़ाई थी कार; लोगों से की थी गाली-गलौज

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 10 Jun 2023 12:11 PM (IST)

वायरल हो रहे वीडियो में नायब तहसीलदार की कार से एक्सीडेंट होता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो 15 दिन ...और पढ़ें

नायब तहसीलदार का नशे में एक और वीडियो वायरल, बच्चे पर चढ़ाई थी कार
नायब तहसीलदार का नशे में एक और वीडियो वायरल, बच्चे पर चढ़ाई थी कार

बदायूं, जागरण संवाददाता। बदायूं में शराब के नशे में धुत नायब तहसीलदार ने बुधवार रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। उनकी कार की बाइक से टक्कर हो गई थी। जब पुलिस पहुंची तो नायब तहसीलदार ने हंगामा कर दिया। इस पूरे प्रकरण के बाद नायब तहसीलदार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तीन दिन पहले जिन नायब तहसीलदार अमित कुमार की कार युवक से टकराई थी और बाद में उनकी पुलिस से काफी झड़प हुई थी। पुलिस से गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था, लेकिन अब उसका एक और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

नायब तहसीलदार ने बच्चे पर चढ़ाई थी कार

वायरल हो रहे वीडियो में नायब तहसीलदार की कार से एक्सीडेंट होता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो 15 दिन पहले का शहर कोतवाली क्षेत्र की लालपुल चौकी के पास का बताया जा रहा है। उस दिन भी नायब तहसीलदार ने नशे में एक बच्चे पर कार चढ़ा दी थी।

मामला कर दिया गया रफा दफा

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था तो वह उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज कर रहे थे। इतना ही नही उस दिन भी कोतवाली के एसएसआइ और दारोगा से उन्होंने अभद्रता की थी, लेकिन तब मामला रफा दफा कर दिया गया था।

नायब तहसीलदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

अब जब नायब तहसीलदार का दोबारा मामला सामने आया तो यह वीडियो भी सामने आ गए हैं। बता दें कि तीन दिन पहले टक्कर मारने के बाद पीड़ित के साथ मारपीट करने के मामले में नायब तहसीलदार अमित कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पर शराब के नशे में उन्हें पीटने के आरोप लगाए थे। इसके चलते तहसील कर्मचारी दो दिन से कार्य बहिष्कार कर गौरव विश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।