यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Snake Murder : 'अगर वो मुझे डंस लेता तो कौन जिम्मेदार होता'; यह कहकर सांप को जलाकर मारा, केस दर्ज
पुलिस ने वन कर्मी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 व ...और पढ़ें

संस, बिसौली : Snake Murder Video : पहले चूहा प्रकरण देश भर में चर्चित रहने के बाद कुत्ते पर जानबूझकर चालक द्वारा कार चढा कर मारने का मामला दर्ज हुआ था। अब नया मामला सांप को जलाकर मार डालने का सामने आया है। पुलिस ने वनकर्मी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग कर्मी कृष्ण कुमार यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बतासया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि तहसील के बराबर वाली बांस की टाल पर एक सर्प को जलाकर मार डाला गया। वनकर्मी पशु प्रेमी विभोर शर्मा को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन घटनास्थल पर कोई भी साक्ष्य मौजूद नही मिले। लेकिन प्रसारित वीडियो में आरोपित स्वीकार कर रहा है कि उसने सांप को जलाकर मार डाला।
जब वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से आरोपित का नाम पता मालूम करना चाहा तो लोग कुछ भी बताने को तैयार नही हुए। वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने अपना नाम पता गोपनीय रखने की शर्त पर टीम को आरोपित का नाम जोएब निवासी ईदगाह रोड नई बस्ती बताया।
पुलिस ने वन कर्मी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 व 51 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगर डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में एक व्यक्ति आरोपी से पूंछता है कि यह क्या कर रहे हो तो आरोपी कहता है कि मैंने सांप कर मारकर जला दिया। उक्त व्यक्ति इस घटना पर एतराज जताया तो आरोपी कहता है कि अगर यह सांप हमें डस लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बरहाल जो भी सही मगर पहले चूहा फिर डाॅग और अब सर्प मारकर जलाने का मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
