विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: मंत्री बनते ही राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- विपक्षी पार्टियों के पास कोई ताकत नहीं रह गई…

Published: Wed, 06 Mar 2024 08:39 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए की बात करते हैं। एनडीए के ...और पढ़ें

ओमप्रकाश राजभर को चांदी का कामधेनु देकर सम्मानित करते पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू। जागरण
ओमप्रकाश राजभर को चांदी का कामधेनु देकर सम्मानित करते पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू। जागरण

संवाद सूत्र, अमिलो (आजमगढ़)। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल की धरती पर हम एनडीए के साथ हैं। एनडीए लोकसभा चुनाव जीत रही है। विपक्षी पार्टियों के पास कोई ताकत नहीं रह गई है कि वह चुनाव में लड़ाई लड़ सके। 

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए की बात करते हैं। एनडीए के लोग गरीब, दलित, कमजोर और अल्पसंख्यक और वंचितों की रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा की बात करते हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बातें बुधवार को मऊ मोहम्मदाबाद में आयोजित दलित सम्मेलन में जाते समय सठियांव चौराहे पर प्रेस-प्रतिनिधियों से कही।

जमाली के पास ईमान और सम्मान नहीं

ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों पर अभी तक पार्टी प्रत्याशी घोषित न किए जाने की बात पर कहा कि यह उनका मामला है, वही जानें। मुबारकपुर विधानसभा के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने की बात पर कहा कि मेरे सामने की बात है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन सपा ने इन्हें टिकट न देकर यादव जाति को टिकट दे दिया। 

कहा कि जमाली के पास ईमान और सम्मान नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और फिर सपा के आगे घुटने टेक दिया। पार्टी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह गुड्डू ने चांदी का कामधेनु सौंपकर उन्हें बधाई दी। 

उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मऊ जा रहे कैबिनेट मंत्री का सठियांव चौराहे पर ग्राम प्रधान पैकौली कमलेश राजभर के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष मुबारकपुर सूर्यनाथ राजभर, विजय प्रकाश, अरविंद, राजेश राजभर, धर्मेंद्र राजभर, प्रीति सिंह, ईश्वर, श्रवण कुमार, केशव राजभर, राजाराम, राजेश आदि रहे।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Paper Leak: एसटीएफ ने वायुसेना के बर्खास्त कर्मी को नोएडा से दबोचा, अभ्यर्थियों से ऐंठता था लाखों रुपये

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पूर्वांचल में भगवा का रंग 'चटख' करेंगे राजभर, गाजीपुर सीट BJP के पाले में करना चुनौती