Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दहेज में 15 लाख कैश... 10 लाख के गहने द‍िए, अब क्रेटा कार चाह‍िए', शादी के 4 महीने बाद थाने पहुंची नई दुल्‍हन

    आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले क्रेटा कार की मांग कर रहे थे और शारीरिक कमियों के कारण उसे प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    By Saurabh Singh Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:25 PM (IST)
    Hero Image
    एसपी कार्यालय पहुंच पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर सिधारी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में हुई थी। पिता ने दहेज में 15 लाख रुपये नकद, 10 लाख के गहने, शादी का सारा सामान और एक बाइक दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर पति सहित ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उसकी छोटी कद-काठी और दाहिने हाथ में पोलियो होने का हवाला देकर ससुराल वाले दहेज में क्रेटा कार मांग रहे थे।

    असमर्थता जाहिर करने पर उसे अक्सर ताना देते हुए मारते-पीटते थे। आरोप लगाया कि पति की मौजूदगी में उसके साथ एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और पति को बताने के बाद ससुराल वालों ने खाना-पानी बंद कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता ने बताया कि ननद ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उक्त रिश्तेदार को प्रसारित करने के लिए दे दिया।

    18 अगस्त 2025 को पीड़िता ने 1090 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल वालों को सिर्फ चेतावनी देकर चली गई। पुलिस के जाने के बाद ससुराल वालों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर बुरी तरह मारा पीटा। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। थाना प्रभारी हिरेंद्र कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ के कैफी आजमी मार्ग का होगा चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण, शासन ने दी स्‍वीकृति‍; 15 गांवों के लोगों को म‍िलेगा फायदा