Move to Jagran APP

Azamgarh By Election Result 2022 : भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने हासिल की जीत, आजमगढ़ में खिला कमल

आजमगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। मतगणना स्‍थल में सुबह ईवीएम बदलने को लेकर विवाद भी हुआ और सुरक्षा कर्मियों संग झड़प का माहौल बना तो परिसर में गहमागहमी बढ़ गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 06:01 PM (IST)
आजमगढ़ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। पोस्टल बैलेट की मतगणना का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद ईवीएम से वोट बाहर निकलने लगेंगे, जिसके बाद आजमगढ़ की यह व्यग्रता कम होने लगेगी कि उनका उपचुनाव में 20 वां सांसद कौन होगा? बेलइसा स्थित एफसीआइ के गाेदाम में मतगणना शुरू हो गई है।

loksabha election banner

इससे पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य मतगणना पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे। पांचों विधानसभा में कुल 18,38,930 वोटों में 49.48 फीसद पर मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया है। शाम चार बजे तक स्थिति स्‍पष्‍ट होने के साथ ही दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत की आधिकारिक घोषणा का इंतजार शुरू हो गया। हालांकि, निरहुआ ने अपनी जीत को लेकर ट्वीटर पर पोस्‍ट कर लोगों का धन्‍यवाद दिया है।

अंतिम परिणाम : भाजपा 8679 मतों से जीती। भाजपा के निरहुआ को 312768 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 304089 मत।

दोपहर 3.20 बजे : भाजपा 11213 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 294377 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 283164 मत।

दोपहर 3.10 बजे : भाजपा 10926 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 293930 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 283004 मत।

दोपहर 2.55 बजे : भाजपा 10649 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 291763 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 281114 मत।

दोपहर 2.50 बजे : भाजपा 11053 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 290387 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 279334 मत।

दोपहर 2.48 बजे : भाजपा 10859 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 289376 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 278517 मत।

दोपहर 2.30 बजे : भाजपा 13759 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 273971 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 260212 मत।

2.14 बजे : भाजपा 11598 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 252872 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 241274 मत।

2.10 बजे : भाजपा 12301 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 246077 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 233776 मत।

दो बजे : भाजपा 10908 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 225912 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 215004 मत।

1.45 बजे : भाजपा 11740 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 206487 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 194747 मत।

1.30 बजे : भाजपा 7224 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 193802 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 186578 मत।

1.25 बजे : भाजपा 5190 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 186081 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 180891 मत।

1.20 बजे : भाजपा 3002 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 174654 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 171652 मत।

1.10 बजे : भाजपा 2409 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 166513 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 164104 मत।

दोपहर एक बजे : भाजपा 848 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 160227 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 159379 मत।

12.50 बजे : भाजपा 1814 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 159167 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 157353 मत।

12.45 बजे : - भाजपा 4119 मत से आगे। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ-155432 आगे, सपा के धर्मेंद्र यादव-151313 दूसरे स्थान और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली- 126441 मतों के साथ तीसरे पर।

दोपहर में भाजपा हुई आगे : दोपहर 12 बजे भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सात हजार मतों से बढ़त बना ली। भाजपा 126292 मतों से आगे, सपा के धर्मेंद्र यादव-119252 दूसरे स्थान व बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली- 97354 के साथ तीसरे पर। वहीं थोड़ी देर में मतों का फासला घटा है। भाजपा 5864 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 129801 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 123937 मत। वहीं दोपहर साढे़ 12 बजे भाजपा 6093 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 143339 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 137246 मत मिले। अगले चरण में भाजपा 6200 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 148992 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 142792 मत।

धर्मेंद्र यादव ने को कहा जीतूंगा और संसद में ईवीएम पर सवाल उठाऊंगा : सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव करीब साढ़े सात हजार वोटों से आगे होने के बाद सुबह 11 बजे मीडिया के लिए बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि दाे सौ फीसद चुनाव जीतूंगा और ईवीएम से चुनाव न कराए जाने की मांग संसद में उठाऊंगा। करीब डेढ़ लाख मतों की गिनती में धर्मेंद्र यादव काे 51380, भाजपा को 43833 और बसपा 40331 वोट पा सके हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि ईवीएम पर सपा हमेशा सवाल उठाती रही है। इससे पूर्व उन्होंने सुबह प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया था। वह स्ट्रांग रूम में जाने से रोकने पर भड़के थे। आरओ के टेबल भी नहीं लगाए जाने पर नाराज थे। हालांकि, हो-हल्ला मचने और डीएम की अनुमति पर वह स्ट्रांग रूम में जा पाए। उनसे सुरक्षाकर्मियां की काफी नोकझोंक हुई थी। धर्मेंद्र यादव सुबह से ही उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने दम भरा था कि जीतेंगे हम ...। वे शुरुआत में आगे पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर आगे हुए 10 हजार तक बढ़त बनाने के बाद फिर से घटने लगे हैं।

धर्मेंद्र यादव ने ईवीएम बदलने का जड़ा आरोप, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक : सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहाकि मुझे स्ट्रांग रूम में नहीं जाने दिया जा रहा है। आरओ के टेबल भी अभी तक तैयार नहीं किए हैं। मुझे स्ट्रांग रूम में नहीं जाने दिया जा रहा है। हो-हल्ला मचने पर वह स्ट्रांग रूम के पास से बाहर आ गए। उनसे सुरक्षाकर्मियां की काफी नोकझोंक हुई। उससे पूर्व मतगणना स्थल पर पहुंचे धर्मेंद्र यादव बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने दम भरा कि जीतेंगे हम ...। आजमगढ़ की जनता ने हमारे लिए चुनाव लड़ा है। हमने एक पखवाड़े के कम समय में ही जान लिया था, आजमगढ़ की जनता समझदार है। यहां का संगठन मजबूत है, एक-एक कार्यकर्ता खुद का चुनाव समझ पूरी ताकत झोंके रहा। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में न आने की बात पर कहा कि वे इस बात से आश्वस्त थे कि आजमगढ़ की जनता सपा के साथ है, वह मुझे जिता रही है। लोकसभा उपचुनाव के नामांकन वाले दिन धर्मेंद्र यादव के आजमगढ़ पहुंचने पर सपा ने उनके चुनाव लड़ने का पत्ता खोला था। उससे पूर्व कई चेहरों के नाम सामने आए और कटते रहे। हालांकि, स्थानीय दिग्गज इस बात का दावा करते रहे थे कि लड़ेगा तो कोई नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के परिवार का ही व्यक्ति।

फैसला आज, किसके सिर सजेगा ताज

लोक सभा में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली चुनाव लड़े हैं। लड़ाई त्रिकोणीय हुई है। ऐसे में तीनों प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। बातचीत में अपनी-अपनी जीत के गणित भी बताए, लेकिन ईवीएम से निकले वोट बता देंगे कि किसके सिर सजेगा ताज। जनता ने किसका भाग्य चमकाने के लिए ईवीएम के बटन दबाए हैं।

दो किमी. में फैले सुरक्षाकर्मी

बेलइसा स्थित गोदाम तक पहुंचने से पूर्व दो किमी. मार्ग में पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। एेसे में बिना पास के किसी के लिए मौके तक पहुंचना मुश्किल है। मुख्य गेट पर पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

हर मतणना टेबल पर होंगे चार कार्मिक

लोकसभा उप चुनाव में 2176 ईवीएम के मतों की गिनती 70 टेबल बनाई गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल सजे हैं। एक टेबल एआरओ ड्यूटी के लिए तैनात हैं। एक टेबल पर चार कार्मिक लगाए गए हैं। जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रा आब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है।

राजनीतिक दलों ने भी की है पूरी तैयारी

राजनीतिक दलों की तरफ से भी मतगणना की तैयारी की गई है। भाजपा, सपा, बसपा सहित 13 प्रत्याशियों के एजेंट मतगणन स्थल पर पहुंच चुके हैं। कुछ प्रमुख पार्टियों ने अधिवक्ता की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर रखी है। जिससे मतगणना के समय विधिक आवश्यकता पड़े तो तत्काल सलाह ली जा सके।

विधानसभावार पड़े मतों का फीसद

विधानसभा
मतदान फीसद
गोपालपुर 49.91
सगड़ी 49.46
मुबारकपुर 51.70
आजमगढ़ 49.77
मेंहनगर 46.57

यह भी पढ़ें : LIVE Azamgarh By Election Result 2022 : आठ बजते ही मतगणना शुरू, धर्मेंद्र यादव ने ईवीएम बदलने का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें : Azamgarh By Election Result 2022 : आजमगढ़ में स्‍ट्रांग रूम जाने से रोकने पर भड़के धर्मेंद्र यादव, लगाया ईवीएम बदलने का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.