Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी करेंगे पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 11:22 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे जहां वे राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके बाद वे राम मंदिर में राम दरबार और परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    Hero Image
    अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी करेंगे पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां सीएम योगी राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड से सीधे पवन पुत्र बजरंगबली के दरबार में पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, हेलीपैड पर जिले की प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।  राम मंदिर में राम दरबार और परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में के बाद मुख्यमंत्री योगी नगर निगम के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राम कथा पार्क में सम्मिलित होंगे।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें इससे जुड़ी सभी अपडेट्स