Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली सपा को वाेट मांगने का अध‍िकार नहीं', अखि‍लेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 10:24 AM (IST)

    भाजपा के युवा सम्मेलन का गुरुवार को आयोजन क‍िया गया। इस दौरान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शाम‍िल हुए। उन्‍होंने जनता को संबाेध‍ित क‍िया। इसके साथ ही उन्‍होंने समाजवादी पार्टी पर तंज भी कसा। उन्‍होंने कहा क‍ि सपा ने अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। इसलिए सपा को तो अयोध्या में वोट मांगने का अधिकार ब‍िलकुल भी नहीं है।

    Hero Image
    भाजपा के युवा सम्मेलन में शाम‍िल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    संवाद सूत्र, मिल्कीपुर (अयोध्या)। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के युवा सम्मेलन का गुरुवार को आयोजन क‍िया गया। इस दौरान सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शाम‍िल हुए। उन्‍होंने जनता को संबाेध‍ित क‍िया। इसके साथ ही उन्‍होंने समाजवादी पार्टी पर तंज भी कसा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि अयोध्या वैश्विक पर्यटन नगरी के तौर पर उभर कर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के कारण ही यह संभव हो सका है, जबकि सपा ने अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। इसलिए सपा को तो अयोध्या में वोट मांगने का अधिकार ब‍िलकुल भी नहीं है।

    सपा के राज सुरक्षित नहीं थीं बहन-बेट‍ियां

    सपा का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। सपा शासन में बहन-बेटियां शाम को घर से नहीं निकल पाती थीं। अब किसी में भी हिम्मत नहीं है कि बेटियों की तरफ आंख उठा कर देख भी ले। अब जब लाखों लोग अयोध्या में जय श्रीराम के नारे लगाते हैं तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। सबको समान रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली मिल रही है।

    रोजाना लाखों श्रद्धालु आ रहे अयोध्‍या

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहले जब रिश्तेदार आते थे तो पूछते थे कि लाइट दिन की है कि रात की। पूरे प्रदेश में सिर्फ 11 जिले ही ऐसे हैं जहां मेडिकल कॉलेज खोले जाने शेष हैं। राम मंदिर बनने के बाद प्रतिदिन लाखों लोग अयोध्या आ रहे हैं। इससे अयोध्या में व्यापार के अवसर भी बढ़े हैं।

    अयोध्‍या के राजा हैं प्रभु श्री राम

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुछ लोग खुद को अयोध्या का राजा कहते हैं, लेकिन अयोध्या के राजा सिर्फ भगवान राम हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

    व‍िकास कार्यों पर हुई चर्चा

    भाजपा के सम्‍मेलन में शाम‍िल होने के बाद उप मुख्यमंत्री शोभितराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल सेवरा में गोसाईंगंज से विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू के संयोजन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सम्मिलित हुए। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विकास कार्यों को गिनाया।

    भाजपा के राज में हुआ म‍िल्‍कीपुर का व‍िकास

    कहा क‍ि भाजपा सरकार में मिल्कीपुर का जितना विकास हुआ, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ था। भाजपा नेता इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता चंद्रभानु पासवान के साथ है।

    ये लोग रहे मौजूद

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, एमएलसी अवनीश पटेल, सम्मेलन के संयोजक भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मणींद्र पांडे, कमलेश यादव, करुणाकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, ओम प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: 'महाकुंभ पर राजनीति करने से बाज आ जाएं', अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक; सपा प्रमुख ने दी थी ये सलाह

    यह भी पढ़ें: Mahakumbh: महाकुंभ में व्यवस्थाओं को लेकर अखि‍लेश ने योगी सरकार को दिए सुझाव, कही ये बातें