अयोध्या में चल रही है ध्वजारोहण उत्सव की तैयारी, तीर्थक्षेत्र पुरम में होगी 3,000 अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण उत्सव की तैयारी चल रही है जिसका मुख्य कार्यक्रम 25 नवंबर को प्रस्तावित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अतिथियों के ठहरने और भोजन का प्रबंध कर रहा है। बागबिजेसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम में तीन हजार लोगों के निवास की तैयारी है। ट्रस्ट के सचिव ने परिसर का निरीक्षण किया और जल्द ही कार्यों का विभाजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण उत्सव की तैयारी चल रही है। 25 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अतिथियों के ठहरने व उनके भोजन के प्रबंध की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। इसे लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मंत्रणा चल रही है।
अतिथियों के विश्राम करने का बड़ा सेंटर बागबिजेसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम होगा। वहां पर तीन हजार लोगों के निवास की तैयारी चल रही है। कारसेवकपुरम को भी इस दृष्टि से तैयार किया जाना है।
तीर्थ क्षेत्रपुरम में लगभग 50 बीघे में अस्थायी सभागार व कक्ष बनाये जाएंगे। संतों के साथ ही अन्य अतिथियों को इन्हीं काटेज में ठहराया जाएगा। यह अस्थायी निर्माण अक्टूबर माह की शुरुआत में प्रारंभ हो सकता है।
शुक्रवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपतराय ने परिसर का निरीक्षण भी किया। जल्द इसका कार्य विभाजन किया जाएगा। ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि नगरी के कई आवासीय भवनों की बुकिंग भी करायी जानी है।
बताया कि तीर्थ क्षेत्र पुरम में कम से कम तीन हजार अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था की जानी है। ध्वजारोहण उत्सव में लगभग दस हजार अतिथि हिस्सा ले सकते हैं।
सूची लगभग तैयार है। हालांकि इस बार वीवीआइपी अतिथि कम होंगे। अतिथि सभी वर्गों से होंगे। आवासीय स्थलों पर भोजनालय संचालित किये जाने की इस बार भी योजना है।
यह भी पढ़ें- UP Ration Card: यूपी में फ्री राशन से वंचित रह जाएंगे ये परिवार, लाभ पाने के लिए जल्द करें यह काम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।