विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PET परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर ने अभ्यर्थी से 40 हजार रुपये में तय क‍िया था सौदा, 'मुन्ना भाई' को पुलिस ने भेजा जेल

Published: Tue, 09 Sep 2025 02:14 PM (IST)

अयोध्या में पीईटी परीक्षा में एक सॉल्वर 40 हजार रुपये में पेपर हल करने के सौदे के साथ पकड़ा गया। ...और पढ़ें

पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।- सांकेति‍क तस्‍वीर
पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।- सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. सॉल्वर 40 हजार में पेपर हल करने का सौदा |
  2. ऑनलाइन मिलान में पकड़ा गया सॉल्वर |
  3. पुलिस ने सॉल्वर को किया गिरफ्तार |

संवाद सूत्र, अयोध्या। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर ने अभ्यर्थी से 40 हजार रुपये में सौदा तय किया था। रुपये उसे परीक्षा के बाद मिलने थे, लेकिन उससे पहले परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने चेकिंग के दौरान सॉल्वर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। इस मामले में उस अभ्यर्थी को भी आरोपी बनाया गया है, जिसके स्थान पर साल्वर परीक्षा दे रहा था। फिलहाल आरोपित अभ्यर्थी फरार है।

रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अंतिम दिन दूसरी पाली में राजकीय पालीटेक्निक (महिला) में कुशीनगर के रवि कुमार यादव के स्थान पर रोशन कुमार को परीक्षा देते पकड़ा गया। आनलाइन उपस्थिति मिलान में मामला पकड़ा गया। देर रात आयोग के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक एलपी सिंह की ओर से युवक के खिलाफ कैंट थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में पाया गया कि शनिवार को रोशन ने आगरा में यही परीक्षा दी थी।

पूछताछ में रोशन ने रवि के साथ अपने संपर्क के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। उसका कहना था कि दोनों के बीच फोन से बात हुई थी। इसके बाद 40 हजार रुपये में पेपर हल करने का सौदा हुआ था। पकड़े जाने के बाद जब उत्तर पुस्तिका की जांच हुई तो पता चला कि उसने अधिकांश प्रश्न गलत हल किए थे। निरीक्षक एसपी शुक्ल ने बताया कि रोशन बिहार के सहरसा जिले के बरियारपुर बख्तियारपुर का रहने वाला है। वह स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण है। इसकी जांच चल रही है। अभ्यर्थी रवि कुमार को भी आरोपित किया गया है। उसकी खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya: मरीजों की भीड़ को संभालने में डॉक्टरों के छूट रहे पसीने, पर्ची में देरी से रोगियों को हो रही परेशानी