विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव में टेक्नोलॉजी से दिखा भव्य नजारा, ड्रोन और लेजर शो ने लोगों को किया आकर्षित; देखें फोटो

Published: Sun, 19 Oct 2025 10:03 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Oct 2025 10:06 PM (GMT+05:30)

अयोध्या में दीपोत्सव के नौवें संस्करण में राम की पैड़ी पर 1100 स्वदेशी ड्रोन से रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन ...और पढ़ें

अयोध्या दीपोत्सव में टेक्नोलॉजी से दिखा भव्य नजारा।

अयोध्या दीपोत्सव में टेक्नोलॉजी से दिखा भव्य नजारा।

HighLights

  1. 1100 ड्रोन से रामायण का प्रदर्शन

  2. राम मंदिर की आकृति ने मोहा मन

  3. लेजर शो ने भी किया आकर्षित

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव के नौवें संस्करण के भव्य आयोजन के दौरान राम की पैड़ी पर कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो ने बेजोड़ प्रस्तुति दी। 1100 स्वदेशी ड्रोनों ने अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो, दीपोत्सव-2025 की विशेष प्रस्तुतियों में से एक रहा। ड्रोन शो में भगवान राम और रामायण से जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति हुई, जिसमें ''''जय श्रीराम'''', धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां उकेरी गईं।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 21.17.16

आवाज और संगीत के बेहतरीन संतुलन ने राम की पैड़ी पर अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। पैड़ी के तट से लेकर सरयू घाट तक हर दिशा में प्रकाश, ध्वनि और भावनाओं का जनज्वार देखने को मिला।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 21.17.14 (1)

राम की पैड़ी पर आयोजित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम से सजे इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरा वातावरण ''''जय श्रीराम'''' के उद्घोषों से गूंज उठा।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 21.17.14 (2)

आसमान में 1,100 ड्रोनों द्वारा जब रामायण के प्रसंगों की झलकियां उभरने लगीं, तो हर आकृति पर तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के स्वर गूंज उठे। दृश्य इतना मनमोहक रहा कि क्षणभर को ऐसा लगा मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 21.16.53

राम की पैड़ी पर लेजर शो के आयोजन ने लोगों को मन जीत लिया। इसी दौरान देश-विदेश से आए भक्तों ने लेजर शो के अद्भूत नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

यह भी पढ़ें- 9वां अयोध्या दीपोत्सव: बन गए दो नए विश्व कीर्तिमान, CM योगी बोले- 'एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा भारत'