यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अयोध्या में एडीएम कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
अयोध्या में एडीएम कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एडीएम का शव कोतवाली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। अपर जिला अधिकारी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे सुरजीत सिंह का उनके सुरसरि कालोनी स्थित सरकारी आवास में निधन हो गया। वह फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। गणेश नगर, कानपुर नगर का पता उनकी सर्विस बुक में है।
दरवाजा खुलने के बाद वह कमरे में बेड पर मृत मिले। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत प्रशासन व पुलिस के आला अफसर उनके आवास पर पहुंचे कानपुर में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई।
प्रतापगढ़ में एसडीएम पद से प्रोन्नत पाने के बाद एडीएम पद पर उनकी पहली तैनाती अयोध्या जिले में हुई। 25 अक्टूबर 23 को उन्होंने एडीएम कानून-व्यवस्था के पद पर अपना योगदान दिया।
नोट: खबर अपडेट की जा रही है...
