अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज, बोलीं- आस्था नहीं, राजनीतिक यात्रा
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा को राजनीतिक बताया, आस्था से ...और पढ़ें

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर विचार व्यक्त करतीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति। जागरण
HighLights
अखिलेश की अयोध्या यात्रा को साध्वी निरंजन ज्योति ने राजनीतिक बताया।
राम भक्तों से माफी मांगने की बात अखिलेश यादव से कही।
मतदाता सूची अपडेट करने पर भी साध्वी ने प्रतिक्रिया दी।
जागरण संवाददाता, औरैया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या कार्यक्रम को राजनीतिक बताया। कहा कि अखिलेश का अयोध्या जाना आस्था की नहीं राजनीतिक यात्रा है।
उन्होंने कहा, सपा सांसद कह रहे हैं कि संविधान बचाने के लिए मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। अयोध्या जाने से पहले अखिलेश सैकड़ों राम भक्तों व स्वजन से माफी मांगें जिनका खून बहा है। उक्त विचार बुधवार शाम करीब चार बजे महामंडलेश्वर एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में व्यक्त किए।
एसआईआर पर दी प्रतिक्रिया
एसआईआर के मसले पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियां अपडेट करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति सजग रहकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचना चाहिए।
औरैया में जुटे अपने अनुयायियों भक्तों व समर्थकों से घाटमपुर के मुक्तानगर स्थित अपने अखंड परमधाम आश्रम में 17 से 24 नवंबर तक प्रस्तावित 34वें भक्ति योग एवं वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा, सप्तचंडी महायज्ञ व सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचने का आग्रह किया।
इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, राजवीर सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, भानुजा, वेदांत, वीर सिंह पाल, जयवीर सिंह निषाद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- औरैया में दीपावली में खुशियां मातम में बदलीं, लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर