विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में दीपावली में खुशियां मातम में बदलीं, लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Published: Sun, 08 Nov 2026 04:45 PM (IST)

बिधूना में दिबियापुर रोड पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों वीनस कश्यप और छोटा जाटव की मौके ...और पढ़ें

छोटा जाटव, वीनर कश्यप का फाइल फोटो। स्वजन

छोटा जाटव, वीनर कश्यप का फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. बिधूना में लोडर-बाइक टक्कर में दो दोस्तों की मौत।

  2. दीपावली के दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक युवक घायल।

  3. चालक वाहन छोड़ फरार, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर भिखरा बिकूपुर बंबा के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। वहीं, दीपावली के दिन हुई घटना ने स्वजन को बेहाल कर दिया।

रूपपुर गांव निवासी 32 वर्षीय वीनर कश्यप, 28 वर्षीय छोटा जाटव और 27 वर्षीय जितेंद्र एक बाइक पर सवार थे। तीनों रामगढ़ की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह भिखरा बिकूपुर बंबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर (छोटा हाथी) ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वीनस व छोटा जाटव की मौत हो गई। जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया। जहां से उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर किया गया।उधर, हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम के हालात बने। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाते हुए स्थिति को सामान्य कराया।

वीनस अपने पीछे पत्नी नेहा, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया। त्योहार के मौके पर हुई घटना ने तीनों परिवारों को झकझोर दिया। जितेंद्र की हालत को देखते हुए उसके स्वजन चिंतित नजर आए। घर पर चल रही दीपावली की तैयारी को छोड़ सभी सैफई के लिए निकल गए। वहीं, घटनास्थल पर दोनों युवकों की मौत को लेकर स्वजन बेहाल दिखे।

कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लोडर को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया है। दूसरी ओर चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।