विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवानी कुमारी से दोस्ती में आई दरार! अमेरिकी इंफ्लूएंसर ने वीडियो में बयां की नाराजगी, फिर रोते हुए दी सफाई

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:36 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी अमेरिकी इंफ्लूएंसर मारविन आची से विवादों में घिर गई हैं। मारविन ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिवानी कुमारी और मारविन आची के बीच विवाद।

  2. मारविन ने भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया।

  3. शिवानी ने रोते हुए वीडियो जारी कर सफाई दी।

जागरण टीम, औरैया। बिग बॉस ओटीटी सीजन तीन की कंटेस्टेंट और इंटरनेट मीडिया इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। अमेरिकी इंफ्लूएंसर मारविन आची से विवादों के बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए सफाई दी है। इस वीडियो में रोते हुए उन्होंने वीडियो जारी किया।

अमेरिकी इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी कर उन पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप लगाया है। मारविन का कहना है कि वह भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से समझने के लिए शिवानी के गांव पहुंचे थे। वह उन्हें दोस्त मानते थे, लेकिन वहां उनके साथ हुए व्यवहार से अब उन्हें दुख पहुंचा है।

मारविन के मुताबिक, गांव में उनके चेहरे पर पेंट किया गया। उस समय उन्होंने इसे भारतीय परंपरा समझकर स्वीकार किया, लेकिन बाद में दोस्तों और इंटरनेट मीडिया कमेंट्स से पता चला कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने अपनी दोस्त फर्नाडा के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया, जिसमें उसके चेहरे पर रेत फेंकी गई थी।

मारविन का आरोप है कि यह सब इंटरनेट मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी विदेशी की अनजान संस्कृति का फायदा उठाकर उसका मजाक बनाना उचित नहीं है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by shivani kumari (@shivani__kumari_1231)

 

वहीं, मारविन के आरोपों के बाद शिवानी ने रोते हुए वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मारविन उनके लिए मेहमान और भाई जैसे हैं। यदि उन्हें कोई परेशानी थी तो सीधे उनसे पूछना चाहिए था, वीडियो जारी नहीं करना चाहिए था। हाल ही में मारविन सहायल के अरियारी गांव में शिवानी से मिलने आए थे। दशहरा में भी शामिल हुए थे।

जानें कौन हैं शिवानी कुमारी

शिवानी कुमारी एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक छोटे से गांव अरियारी की रहने वाली हैं। शिवानी अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रामीण जीवनशैली, कॉमेडी और दैनिक जीवन से जुड़े व्लॉग्स साझा करती हैं। उनकी अपनी अनूठी देहाती भाषा और अंदाज के कारण उन्हें इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं।


बिग बॉस ओटीटी 3 में भी रहीं

साल 2024 में उन्होंने चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था, जिससे उनकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई। सोशल मीडिया पर मुकाम हासिल करने से पहले उन्हें अपने क्षेत्र और शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा था, जिसके बारे में वह कई बार अपने वीडियो में साझा कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- औरैया में NH-19 पर दो बड़ी सौगात, मंडी गेट पर ओवरब्रिज और अमावता-सिकरोड़ी कट पर फुट ओवरब्रिज मंजूर

यह भी पढ़ें- पिता के सामने ही थम गई बेटे की सांसें: औरैया में खेत जा रहे मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया, बिखरा पूरा परिवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।