विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरैया में NH-19 पर दो बड़ी सौगात, मंडी गेट पर ओवरब्रिज और अमावता-सिकरोड़ी कट पर फुट ओवरब्रिज मंजूर

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:13 PM (IST)

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर औरैया में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें मंडी गेट पर ओवरब्रिज और अमावता-सिकरोड़ी कट ...और पढ़ें

अमावता - सिकरोड़ी कट, जहां बनेगा फुट ओवरब्रिज। जागरण

अमावता - सिकरोड़ी कट, जहां बनेगा फुट ओवरब्रिज। जागरण

HighLights

  1. औरैया मंडी गेट पर ओवरब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी

  2. अमावता-सिकरोड़ी कट पर फुट ओवरब्रिज स्वीकृत, टेंडर जारी

  3. परियोजनाएं हादसों में कमी लाएंगी, यातायात सुगम होगा

जागरण संवाददाता, औरैया। जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहल हुई हैं। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के प्रयासों के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पत्र भेजकर दोनों परियोजनाओं की जानकारी दी है।


पहला मामला औरैया मंडी गेट के सामने ओवरब्रिज निर्माण का है। विधायक ने 11 अगस्त को इस संबंध में पत्र लिखकर मांग उठाई थी। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग)-19 के इटावा- चकेरी- प्रयागराज खंड पर ओवरब्रिज, अंडरपास और बाईपास की आवश्यकता का आकलन करने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इसमें औरैया मंडी गेट के सामने ओवरब्रिज निर्माण स्थल को भी शामिल किया गया है। वहीं, अजीतमल क्षेत्र के अमावता- सिकरोड़ी कट पर भी बड़ी राहत मिली है। यहां अंडरपास की मांग पर जांच के बाद चैनेज संख्या (356+900) पर रैंप सहित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।


दरअसल, आसपास सर्विस रोड अधूरी होने के कारण स्थानीय लोगों को हाईवे पर गलत दिशा में चलना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। परियोजनाओं के पूरा होने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा, हादसों में कमी आएगी और हाईवे पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है।


सदर विधायक ने बताया कि पूर्व प्रस्ताव के संबंध में सात सितंबर को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर लोगों की सहूलियत की दिशा में मांग रखी थी। फुट ओवरब्रिज बनने से काफी हद तक हादसों पर अंकुश लग सकेगा। लोगों की राह भी आसान और सुरक्षित होगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली से छठ तक कानपुर से चलेंगी अतिरिक्त बसें, 74 रिजर्व बसों का होगा संचालन, बढ़ेंगे फेरे

यह भी पढ़ें- कानपुर की महिलाओं का कमाल! हुनर को बनाया रोजगार, 19 तरह के हर्बल साबुन से खड़ा किया कारोबार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।