अछल्दा में अजगर निकलने का सिलसिला! एक साल में 13वीं बार दहशत, खाली प्लाट में 5 फीट का अजगर निकलने से अफरातफरी
अछल्दा क्षेत्र में सेंगुर नदी और जंगल के कारण अजगर निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, एक साल में यह 13वीं घटना है। वन विभाग ने हाल ही में दो अजगरों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा और लोगों से वन्यजीवों को खुद न पकड़ने की अपील की।

अछल्दा ब्लाक चौराहा स्थित खाली प्लाट पर निकला अजगर। सौ. स्थानीय
HighLights
अछल्दा में अजगर निकलने की घटनाएं बढ़ीं, 13वीं घटना दर्ज।
वन विभाग ने दो अजगरों का सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
लोगों से वन्यजीवों को स्वयं न पकड़ने की अपील की गई।
संवाद सूत्र, अछल्दा(औरैया)। अजगर और सांप निकलने की घटनाएं जिले में बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मामले अछल्दा क्षेत्र में सामने आए। सेंगुर नदी व आसपास के जंगल होने की वजह से घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। एक साल में यह 13वीं घटना है। इसमें सिर्फ अछल्दा में सात से आठ बार अजगर निकल चुका है।
मंगलवार दोपहर जहां गुनोली गांव में छह फीट का अजगर घर में निकला तो बुधवार को ब्लाक चौराहे के पास एक खाली प्लाट में करीब पांच फुट लंबा अजगर निकला। लोगों को सतर्क करने का कार्य वन विभाग की टीम ने किया। रेस्क्यू कर अजगर पकड़ा गया। जिसे दूर क्षेत्र में छोड़ा गया।
अछल्दा ब्लाक चौराहे के पास अमित यादव के प्लाट में अजगर दिखाई दिया। उसे देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की जानकारी वन विभाग के दारोगा को दी गई। टीम मौके पर पहुंची। टीम में बीट प्रभारी गौरव मिश्रा, दुर्वेश और जगवीर सिंह भदौरिया शामिल रहे।
वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक करीब पांच फीट लंबे अजगर के बच्चे को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करने और वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
अब तक निकल चुके अजगर
- 22 अक्टूबर 2025 को अछल्दा के गांव छछुंद में अशोक यादव के मकान की छत पर बल्लियों में छिपा मिला था 10 फीट का अजगर
- 7 नवंबर को अछल्दा के गांव बंशी में
- 28 नवंबर को अछल्दा कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज के पास आटा चक्की के पीछे झाड़ी में
- 28 दिसंबर को औरैया-ककोर मार्ग स्थित बमुरीपुर गांव में तीन अजगर
- 30 दिसंबर को अछल्दा के मुहल्ला नेविलगंज स्थित गोविंद राइस मिल में
- 12 जनवरी 2026 को गांव बघुआ में
- 16 जनवरी को ग्राम पंचायत बझेरा के मजरा राम नगर में
- 25 जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के जारोलिया रोड स्थित कल्याणी नगर कुबेर वाटिका के पास
- 25 सितंबर को फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर में तीन फीट का अजगर घर में निकल चुका है
- 24 नवंबर को अछल्दा के गुनोली गांव में
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।