विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बठिंडा में तैनात औरेया के एयरफोर्स जवान की हादसे में मौत, घर में पसरा मातम; नौ साल पहले लगी थी नौकरी

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 10 Oct 2023 02:00 AM (IST)

UP News भटिंडा में एयरफोर्स में तैनात कस्बा अछल्दा निवासी युवक की सोमवार शाम को मौत की सूचना आने से ...और पढ़ें

UP News: भटिंडा में तैनात औरेया के एयरफोर्स जवान की हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
UP News: भटिंडा में तैनात औरेया के एयरफोर्स जवान की हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

HighLights

  1. जवान की एयरफोर्स में तैनात औरेया के जवान की हादसे में मौत,
  2. भटिंडा में एयर फोर्स में तैनात जवान की मौत

जागरण न्यूज नेटवर्क, औरैया। भटिंडा में एयरफोर्स में तैनात कस्बा अछल्दा निवासी युवक की सोमवार शाम को मौत की सूचना आने से परिवार में कोहराम मच गया। पिता व चाचा आदि स्वजन वहां के लिए देर शाम को रवाना हो गए। पर यह स्पष्ट नहीं हो सका की आखिर मौत कैसे हुई है।

भटिंडा के लिए रवाना हुए परिजन

कस्बा अछल्दा के नहर बाजार जनरल स्टोर कारोबारी जय गोपाल पोरवाल का 27 वर्ष पुत्र अंकुर पोरवाल एयरफोर्स के एक्स ग्रुप में पंजाब के भटिंडा में तैनात था। सोमवार शाम को वहां के एक अधिकारी ने फोन कर पिता को हादसे में बेटे की मौत होने की जानकारी दी। इस पर रोते बिलखते स्वजन भटिंडा के लिए रवाना हो गए।

अंकुर की वर्ष 2014 में एयरफोर्स में नौकरी लगी थी। दिवगंत के चाचा गुड्डू पोरवाल ने बताया कि अधिकारी ने हादसे में मौत की जानकारी दी है। सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि आखिर मौत कैसे हुई है।

यह भी पढ़ें- UP: यूपी के स्कूलों और मदरसों में पढ़ाया जाएगा एआई का पाठ, 6 से 8 तक विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया सिलेबस