अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 8 मिनट आउटर पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो ...और पढ़ें

HighLights
अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन हादसा हुआ।
एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को आठ मिनट तक रुकना पड़ा।
संवाद सूत्र, अछल्दा(औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना अछल्दा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर डाउन लाइन की है। हादसे के कारण डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को करीब आठ मिनट तक आउटर पर रुकना पड़ा।
शनिवार रात लगभग आठ बजे खंभा संख्या 1116/22 के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय इटावा से कानपुर की ओर जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस इसी रेलखंड से गुजर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया।
सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया। इसके बाद जीआरपी को हादसे की जानकारी दी गई, ताकि मृतक की पहचान कराई जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सके।
उधर, लोको पायलट ने एहतियात के तौर पर ट्रेन के इंजन की जांच की। जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद करीब आठ मिनट के ठहराव पर राजधानी एक्सप्रेस को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। हादसे के चलते कुछ समय तक रेल यातायात भी प्रभावित रहा।