विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली का सफर होगा आसान, औरैया के फफूंद स्टेशन पर ठहरेगी कानपुर मेल

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:39 AM (IST)

रेलवे ने 16 नवंबर से कानपुर मेल (14153/14154) की नई समय सारिणी घोषित की है, जिससे दिल्ली का सफर आसान ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कानपुर मेल 16 नवंबर से शुरू होगी नई सेवा।

  2. फफूंद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मिलेगा।

  3. औरैया वासियों को दिल्ली जाने में मिलेगी सुविधा।

संवाद सूत्र, दिबियापुर। रेल यात्रियों के लिये अब दिल्ली जाना और सुगम होगा इसके लिये रेलवे द्वारा शुक्रवार को कानपुर मेल दैनिक ट्रेन की शुरुआत करने की विधिवत समय सारिणी घोषित की गयी है। 16 नवंबर से शुरू होने वाली 14153 कानपुर सेंट्रल- आनंद विहार टर्मिनल कानपुर से देर शाम आठ बजकर 40 मिनट पर छूटेगी।

जो ठीक एक घंटे बाद नौ बजकर 40 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन फफूंद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन 9:42 को आनंद विहार (दिल्ली) के लिए रवाना होगी।

ट्रेन आनंद बिहार स्टेशन सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी। दूसरी ओर यह ट्रेन 14154 वापसी में आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रात 11 बजकर 25 मिनट पर छूटेगी जो फफूंद स्टेशन पर सुबह 4:58 बजे पहुंचेगी। जहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन पांच बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का कानपुर पहुंचने का समय सुबह सात बजकर 25 मिनट है। यह ट्रेन कानपुर से आनंद विहार के बीच केवल आठ स्टेशनों पर ही रुकेगी।

प्रस्तावित ट्रेन कानपुर से चलकर फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ , खुर्जा, दादरी एवं गाजियाबाद पर रुकेगी। वापसी में भी कानपुर मेल उक्त स्टेशनों ठहराव करेगी। अभी तक रात में दिल्ली जाने के लिए फफूंद स्टेशन से एकमात्र ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन ही थी। जिसमें भीड़भाड़ होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

प्रस्तावित ट्रेन के शुरू होने पर जनपद वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार कानपुर से भाजपा सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर इस नई ट्रेन की शुरुआत हो रही है।फंफूद रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह ने बताया कि समिति के मांगपत्र पर रेलवे बोर्ड ने फफूंद में कानपुर मेल का ठहराव दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पहले दिन ट्रेन पहुंचने पर संघर्ष समिति चालक दल का भव्य स्वागत करेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, औरैया डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।