Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की जरूरत : सुरेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 24 Feb 2018 11:25 PM (IST)

    गजरौला : जम्मू कश्मीर से प्रारंभ हुई भारत बचाओ यात्रा का काफिला शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर ह

    जनसंख्या नियंत्रण कानून देश की जरूरत : सुरेश

    गजरौला : जम्मू कश्मीर से प्रारंभ हुई भारत बचाओ यात्रा का काफिला शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर होता हुआ ब्रजघाट पहुंचा तो यहां व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष व यात्रा के स्वागत कार्यक्रम संयोजक राजू यादव के नेतृत्व में जुटे व्यापारियों ने फूल माला पहनाकर व पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला चौपला पहुंचने पर भी जोरदार स्वागत किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वागत होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा संयोजक सुरेश चव्हाण ने कहा देश को जनसंख्या नियंत्रण को दो बच्चों का कानून की जरूरत है। चूंकि तेजी से बढ़ती जनसंख्या यहां के विकास में बाधक बन रही है। खेती भूमि, सड़क, पानी जैसे संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। जनसंख्या का इसी तेजी के साथ बढ़ना जारी रहा तो एक दिन और भयावह स्थिति बन जाएगी, जिससे निपटना आसान नहीं होगा। यह समस्या देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इसे नियंत्रित करने के लिए दो बच्चों का कानून लागू होना चाहिए। इसी मांग को लेकर यह यात्रा जम्मू कश्मीर से शुरू की गई है और देश भर में भ्रमण के बाद दिल्ली पहुंच कर ही समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

    गजरौला का हस्ताक्षर अभियान 10 हजार रखते हुए पूरा कराने का आहवान किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके इस अभियान से अल्पसंख्यक भी जुड़ रहे हैं। यह यात्रा देश की जरूरत के हिसाब से शुरू की है। इसके पीछे कोई दूसरा मकसद नहीं है। इस यात्रा में उनके साथ व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बांके बिहारी, विवेकांनद, तेमेंद्र पाल त्यागी, जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन, नील कमल, समीर खान, अनिल जैन, रजा जैदी, रमेश इत्यादि थे।

    इधर स्वागत करने वाले स्थानीय व्यापारियों में दिनेश अग्रवाल, हरजीत ¨सह, विनोद गर्ग, डॉ राजीव शुक्ला, गजेंद्र ¨सह चौहान, अनुज मिल, आकाश बंसल, धनश्याम ठेकेदार, राम ¨सह चौहान, लाला, प्रदीप गुप्ता, आकिल, जगदीप, गोपाल, नितिन ¨सघल, निशांत यादव, विनय यादव, विनोद इत्यादि मौजूद थे।