यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2023: टीम इंडिया में घातक तेज गेंदबाज के चयन से पेस अटैक होगा दमदार, 2019 में हैट्रिक ले चुका है
MD Shami Selection for World Cup 2023 के चयन के बाद फैंस में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की ...और पढ़ें

HighLights
- करियर का तीसरा विश्व कप खेलेंगे शमी
- विश्व कप टीम में चयन होने पर स्वजन व फैंस ने खुशी जताई
- इन दोनों एशिया कप के लिए टीम से जुड़े हैं मोहम्मद शमी
अमरोहा, जागरण संवाददाता। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चयन टीम के लिए किया गया है। वह तीसरा विश्व कप खेलेंगे। टीम में चयन के बाद उनके स्वजन व फैन्स में खुशी की लहर है।
पाक के खिलाफ खेला था पहला मैच
अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं। 2013 में टीम इंडिया में पाकिस्तान के विरुद्ध पदार्पण करने वाले मोहम्मद शमी ने 2015 में पहला तो 2019 के दूसरा विश्व कप खेला था। अब मंगलवार को बीसीसीआइ ने विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की है। 2019 में हैट्रिक लेने वाले इस तेज गेंदबाज को भी टीम में शामिल किया गया है।
एशिया कप में खेल रहे हैं मोहम्मद शमी
करियर में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी इन दिनों टीम इंडिया के साथ एशिया कप खेल रहे हैं। टीम की घोषणा होने के बाद उनके स्वजन व फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। शमी की मां अंजुम आरा बेटे के चयन पर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि शमी देश के लिए जी-जान से खेलता है। इस बार टीम इंडिया विश्व कप जीतेगी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए दुआ की है। शमी के बड़े भाई हसीब अहमद भी चयन से खासे उत्साहित हैं।
शमी की मां अंजुम आरा ने कहा कि शमी हर मैच में बेहतर करते हैं। इस बार उनके पास अनुभव भी है। जो विश्व कप के मैचों में काम आएगा। चयनित टीम बेहद संतुलित है। खुशी है कि शमी तीसरी बार विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे।
