विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करगिल हादसे में औरैया के दो युवकों की गई जान, वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे चार दोस्त... गांव में मातम

Published: Wed, 15 Jan 2025 05:36 PM (IST)

लद्दाख के करगिल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सदर विधायक के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

करगिल सड़क हादसे में औरैया के दो दोस्तों की मौत हो गई। (तस्वीर जागरण)
करगिल सड़क हादसे में औरैया के दो दोस्तों की मौत हो गई। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. लद्दाख के कारगिल जिले में 14 जनवरी को हुआ हादसा
  2. औरैया से घूमने के लिए निकले दो युवकों की मौत

संवाद सहयोगी, अजीतमल (औरैया)। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में सदर विधायक के चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथियों का उपचार चल रहा है। उनकी की हालत नाजुक बताई जा रही है। चारों दोस्त घूमने के लिए घर से निकले थे।

अजीतमल के गांव शेखूपुर निवासी नकुल तोमर पुत्र अभय प्रताप सिंह ने 12 जनवरी को मोहल्ला विद्यानगर निवासी ऋषि दुबे की स्कॉर्पियो ली। फिर वे सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के यहां पहुंचे। यहां सदर विधायक के चालक गांव बहादुरपुर ऊंचा निवासी 25 वर्षीय शिवम सविता और गांव जैनपुर निवासी सीटू उर्फ कमल को लेकर घर से घूमने के लिए निकले थे।

चारों दोस्त वैष्णो देवी घूमने के लिए निकले थे

तीनों ने गौतमबुद्धनगर से मूल रूप से कानपुर देहात के कस्बा रनियां व अजीतमल के गांव जैनपुर निवासी गोलू पुत्र प्रदीप को वाहन में बैठा लिया और वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकल गए। 14 जनवरी की दोपहर करगिल के शिलिकचाय बाईपास के पास तेज गति से चल रहे स्कॉर्पियो की टक्कर ट्रक से हो गई।

दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे में शिवम सविता व गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके घायल दोस्तों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सीटू उर्फ कलम की हालत नाजुक बताई जा रही है। नकुल ने अपने परिवार से फोन पर बात की है।

मृतक गोलू के घर पर ताला लगा हुआ है। - जागरण

घायलों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

इधर, जानकारी के बाद स्कॉर्पियो मालिक ऋषि दुबे के भाई विनय, मृतक शिवम का सुंदरम, सीटू के परिवार सहित करीब पांच लोग देर रात घटनास्थल के लिए निकल गए। ये लोग बुधवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंचे।

मृतक शिवम सविता के घर पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। - जागरण

मृतकों का परिवार देर रात ही करगिल पहुंच गया

वहीं, गौतमबुद्धनगर से गए मृतक गोलू का परिवार भी करगिल पहुंच गया। देर रात करीब एक बजे सदर विधायक शिवम सविता के घर पहुंचीं। वहां परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। दोनों के शव गुरुवार को घर आने की संभावना जताई जा रही है।

इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई। यहां से करगिल गए लोगों से लगातार फोन पर बात हो रही है। 

इसे भी पढ़ें- Ladakh: कारगिल में ट्रक से भिड़ी कार, टक्कर के बाद खाई में गिरी दोनों गाड़ी; 5 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।