विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहर की गलियों में गूंजा गैंग्स ऑफ वासेपुर का डॉयलाग, दोस्तों ने उड़ाई मौत की खबर तो कारोबारी ने निकाला अनोखा तरीका

Published: Sun, 09 Feb 2025 10:40 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2025 10:55 AM (IST)

Amroha News मजाक में कुछ दोस्तों ने एक कारोबारी की मौत की अफवाह उड़ा दी। जब वो कुछ दिन बाद ...और पढ़ें

Amroha News: रिक्शे से घाेषणा करते हुए एक व्यक्ति।
Amroha News: रिक्शे से घाेषणा करते हुए एक व्यक्ति।

HighLights

  1. पूरे शहर की गलियों में घूमा रिक्शा
  2. हंसमुख स्वभाव के हैं व्यापारी, नहीं माना बुरा
  3. अल्लाह माफ करे करके चिढ़ाते हैं साथी

जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha News: हजरात...हजरात... हजरात। एक जरूरी ऐलान सुनें। अल्लाह माफ करे किसी ने मेरी मौत की अफवाह उड़ा दी है। मैं जिंदा हूं और अपने घर सही सलामत हूं। यह भी याद रहे कि मेरे उपर किसी का कोई कर्ज नहीं है।

शनिवार शाम को लाउडस्पीकर लगा एक रिक्शा शहर की गलियों में घूम रहा था। लाउडस्पीकर में बज रहे टेप रिकॉर्डर यह बातें एक कॉटन कारोबारी की तरफ से शहर के लोगों को बताई जा रही थीं।

दरअसल बिजनौर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कॉटन कारोबारी है। कॉटन मंडी ही नहीं बल्कि शहर के अधिकांश लोग उनके हंसमुख स्वभाव के चलते हंसी मजाक भी करते हैं। हर बात को शुरू करने से पहले 'अल्लाह माफ करे' कहना उनकी आदत में शुमार है। लिहाजा शहर में लोग उन्हें अल्लाह माफ करे कहकर भी चिढ़ाते हैं। हाल ही में वह एक सप्ताह के लिए दिल्ली स्थित रिश्तेदारी में चले गए थे।

शहर में फैला दी मौत की अफवाह

इसी दौरान शहर के लोगों ने मजाक में ही उनकी मौत की अफवाह फैला दी। कह दिया कि उन पर लोगों का काफी कर्ज था, जिसके चलते सदमे में उनकी मौत हो गई। दो दिन पहले जब वह अमरोहा वापस लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। लिहाजा उन्होंने इसका बुरा तो नहीं माना तथा किसी व्यक्ति से कुछ नहीं कहा। परंतु एक नया तरीका निकाला।

शहर में रिक्शा से रिकॉर्डिंग टेप बजाया गया।

रिकॉर्डिंग सेंटर पर जाकर टेप कराया रिकॉर्ड

उन्होंने रिकॉर्डिंग सेंटर पर जाकर टेप रिकॉर्ड कराया। जिसमें गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के प्रसिद्ध डायलॉग हजरात... हजरात...हजरात की तरह कहते हुए लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि.. अल्लाह माफ करे, वह अभी जिंदा हैं तथा उन पर किसी का कर्ज भी नही है। यह रिकॉर्डिंग वाला टेप बजाता हुआ रिक्शा उन्होंने शहर में घुमाया है। कारोबारी के इस चुटीले अंदाज के लोग खूब मजा ले रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: जहां विरोध हुआ, संत प्रेमानंद ने वहां से गुजरना किया बंद; आश्रम पहुंचने का बदला रास्ता

ये भी पढ़ेंः 'बसपा नेता भू-माफिया, मेरी जान को खतरा', बंदूक लेकर पीछे दौड़ते हैं गुर्गे...युवक ने बीजेपी कार्यकर्ता बताकर मांगी सुरक्षा

पति समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बेटी की शादी 9 नवंबर 2019 को मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता को मायके में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस दौरान विवाहिता ने बेटी को भी जन्म दिया।

विवाहिता का आरोप है जेठ ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। शिकायत करने पर ससुराल वालों ने 16 अगस्त 2024 को मारपीट कर विवाहिता को बेटी के साथ घर से निकाल दिया था। उसी समय से पीड़िता मायके में रह रही है। अब 27 अक्तूबर 2024 की दोपहर ससुराल वाले घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने तक साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। लिहाजा पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पति व जेठ समेत 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।