Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक! यूपी में चचेरे भाई ने 10 साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की वारदात

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 05:00 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 18 साल के चचेरे भाई ने 10 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लड़की को जंगल में ले गया। वहां जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बाद में पीड़िता ने घरवालों को सारी बात बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

    Hero Image
    चचेरे भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

    जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में चचेरे भाई ने तहेरी मासूम बहन को भूसा ढकने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ हुई पीड़िता को उसके घर छोड़कर आरोपित फरार हो गया। उपचार के लिए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव निवासी 10 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर छात्रा और उसके छोटे बहन भाई थे। शुक्रवार देर रात आंधी और तूफान के दौरान आरोपित तहेरी बहन को भूसा ढकने के बहाने बाइक पर बैठकर जंगल ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    दुष्कर्म की सूचना मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए। वह पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

    खेती-बाड़ी का काम करता है आरोपी

    आरोपित की उम्र करीब 18 वर्ष है और वह खेती-बाड़ी करता है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें- UP News: वाराणसी सामूहिक दुष्कर्म मामले में SIT जांच, पुलिस ने कहा- हाजिर नहीं होगा बेटा तो पैर में लगेगी गोली