Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amethi News: फैक्ट्री में करंट की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत, नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ हादसा

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 05:07 PM (IST)

    अमेठी के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक पाइप फैक्ट्री में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां ड्यूटी के दौरान करंट लगने से सुपरवाइजर रमन तिवारी बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई। रमन तिवारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था तभी ओवन के पास करंट की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    मृतक रमन तिवारी का फाइल फोटो ।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र की पाइप फैक्ट्री के अंदर ओवन (भट्टी) के पास सुपरवाइजर रविवार की रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों से करंट की चपेट आ गया, जिसके चलते श्रमिक बुरी तरह झुलस गया।

    देर रात उसे 108 एंबुलेंस  से सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रमिक के परिजन बड़ी संख्या में जगदीशुपर सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    बुरी तरह झुलस गया था श्रमिक

    थाना इन्हौना के चिलौली गांव के रमन तिवारी पाइप फैक्ट्री में कई वर्षों से कार्यरत था। वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से आया था और फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस कर बेहोश हालत में पड़ा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा तांता

    श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन समेत क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। तिलोई के पूर्व ब्लाक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिह समेत अन्य लोगों से संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।

    घटना को छिपाने का आरोप

    मृतक श्रमिक के परिजनों का फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप है कि प्रबंधन ने इस मामले को छिपाने का प्रयास किया है। प्रबंधन की इस कार्यशैली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी रोष व्याप्त है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। 

    फैक्ट्री प्रबंधन की सुरक्षा पर सवाल 

    इस घटना के बाद से फैक्ट्री प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि घटना के कई घंटे तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

    अनाथ हुए दो बेटे 

    मृतक की पत्नी चंचल तिवारी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा बेटा अरनव तिवारी उम्र 11 वर्ष, शिवाय चार वर्ष का है। पत्नी का सुहाग छिना, वहीं दोनों बेटे के सर से पिता का साया हट गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

    तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

    थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि घायल श्रमिक को इलाज के लिए भिजवाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Chitrakoot News: चित्रकूट में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 5 करोड़ का माल जलकर हुआ खाक

    यह भी पढ़ें: पहले शराब पिलाई फिर पिटाई कर मारी गोली, नैनीताल की सैर पर निकल गए कातिल; 6 माह बाद खुला हत्याकांड

    comedy show banner
    comedy show banner