Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ambedkarnagar News: हाइटेंशन तार की चपेट में आकर कंबाइन मशीन मालिक की मौत, चालक झुलस

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 01:15 PM (IST)

    अंबेडकरनगर के हजपुरा बाजार में एक कंबाइन मशीन 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट आ गई। इसमें सवार मशीन मालिक कुलवेंद्र सिंहकी घटना स्थल पर मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार वासियों ने आनन-फानन में लाइन कटवाया।

    Hero Image
    Ambedkarnagar News: चालक मशीन को धान काटने के लिए खेत में घुसा रहा था।

    अंबेडकरनगर, संवादसूत्र।  हजपुरा बाजार में एक कंबाइन मशीन 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट आ गई। इसमें सवार मशीन मालिक कुलवेंद्र सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसे में चालक विक्रम सिंह गंभीररूप से झुलस गया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यह हादसा सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं देख पाया हाइटेंशन लाइन 

    सम्मनपुर थाने के हजपुरा चौराहे पर एक कंबाइन मशीन खड़ी थी। चालक मशीन को धान काटने के लिए खेत में घुसा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुलवेंद्र मशीन पर चढ़ा था। वह चालक को धीरे-धीरे को आगे बढ़ने के लिए बता रहा था। इस दौरान कुलवेंद्र को उपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार का ध्यान नहीं रहा। अचानक हाथ उठाते ही वह करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखत वह धूं-धूंकर जलने लगा। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

    पूरी कंबाइन मशीन पर दौड़ा करंट 

    हादसा देखकर प्रत्यक्षदर्शी सिहर गए। यहां मौजूद लोग मदद करना दूर हादसे को लेकर कुछ समझ पाते तबतक कुलवेंद्र की मौत हो गई। कुलवेंद्र के चपेट में आने के दौरान करंट पूरी कंबाइन मशीन में दौड़ने लगा। इससे चालक झुलस गया। हालांकि चंद मिनट में कुलवेंद्र के जलकर गिरने से करंट का प्रवाह थम गया। इससे चालक की जान बच गई। इसका इलाज पास के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक कुलवेंद्र सिंह लखीमपुर खीरी जिले के मोहिंदीपुर के मजिगमा का निवासी बताया गया।

    चालक की हालत खतरे से बाहर 

    घटना में घायल चालक विक्रम सिंह इसी जनपद और थाने के पिपरियापुर कप्तानपुर का निवासी है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाजार वासियों ने आनन-फानन में लाइन कटवाया। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया की हादसे की सूचना मृतक और घायल के परिवारजन को दी गई है।