युवक ने किशोरी को झांसा देकर रचाई शादी, गर्भवती होने पर साथ रखने से किया इनकार; पुलिस ने किया गिरफ्तार
जलालपुर में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर शादी करने और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किशोरी के आधार कार्ड में बदलाव कर कोर्ट मैरिज भी की थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

संवाद सूत्र, जलालपुर। किशोरी को झांसा देकर दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी रचाई। आधार कार्ड में संशोधन कर कोर्ट मैरिज कराया। गर्भवती होने पर साथ रखने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया।
जलालपुर के चौबे का पूरा गांव का युवक सौरभ मालीपुर एक गांव में ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान अपने प्रेम जाल में किशोरी को फंसा लिया। आरोपित पहले किशोरी को अपने गांव में चार महीने तक रखा। इसके बाद दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद किशोरी के आधार कार्ड में उम्र 20 वर्ष दिखाकर कोर्ट मैरिज भी करा लिया।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपित युवक अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। सभी दस्तावेज अपने पास रख लिया है। फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कहा कि वह गर्भ में पल रहे बच्चे का जिम्मेदार नहीं है। किशोरी की शिकायत पर जलालपुर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। घटनाउसके स्थल मालीपुर थाना क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने केस स्थानांतरित किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान पुलिस ने दर्ज किया। आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
भीटी: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अपहृता को बरामद कर लिया है। गत माह भीटी के एक गांव की किशोरी का अहिरौली के गांव सुरजूपुर का शिवा गौतम उर्फ शिवा ठाकुर बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया। कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपित के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।