UP News: अंबेडकरनगर पुलिस को मिली सफलता, 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकरनगर में एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राजमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया था जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं आलापुर से एक युवती एक सप्ताह से लापता है जिसकी तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। बालिका को घर से सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मालीपुर के एक गांव की 10 वर्षीय मुस्लिम बालिका को गत शनिवार को गांव का युवक राजमन बहला फुसलाकर घर से बुलाया।
आरोपित बालिका को बाइक से सूनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपित गंभीरावस्था में उसे छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो बालिका के स्वजन को जानकारी दी।
स्वजन ने बेटी से पूछताछ की तो अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। स्वजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित राजमन के खिलाफ पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करा न्यायालय में बयान दर्ज कराया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को गांव के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सप्ताहभर बाद भी बरामद नहीं हुई युवती
आलापुर के एक गांव की युवती सप्ताहभर पहले घर से गायब हो गई। पुलिस अब तक आरोपित की लोकेशन नहीं ट्रेस कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान है। सुबह जानकारी होने पर स्वजन आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
युवती के बिस्तर पर एक संदिग्ध का फोन नंबर मिला। उक्त नंबर के आधार पर सहिजना हमजापुर के नीरज कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप पुलिस सीडीआर निकालने की बात कहकर टाल-मटोल कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर, सीडीआर निकाली जा रही है। युवती की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।