Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Prayagraj UP Board 12th Topper List: यूपी की सेकंड टापर अंशिका यादव की तमन्‍ना, आइएएस बनकर समाज सेवा है लक्ष्‍य

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 05:55 PM (IST)

    Prayagraj UP Board 12th Topper List 2022 Latest Updates गंगापार में फूलपुर के फाजिलपुर गांव निवासी अंशिका यादव के पिता रामबहादुर यादव की जूते-चप्पल की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Prayagraj UP Board 12th Topper List 2022 फूलपुर के फजिलापुर की अंशिका यादव को 12वीं में 95 प्रतिशत अंक मिले।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के 12वीं की परीक्षा में प्रयागराज की रहने वालीं अंशिका यादव ने यूपी की टाप मेरिट में दूसरे स्‍थान हासिल किया है। उन्‍हें 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका यादव आइएएस बनकर समाज सेवा करना चाहती हैैं। हर सेक्टर में महिलाओं की स्थिति मजबूत होने को वह सुखद मानती हैैं। कहती हैैं कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो हर क्षेत्र में देश तेजी के साथ तरक्की करेगा।

    फूलपुर में जूते-चप्‍पल के दुकानदार की बेटी को मिली कामयाबी : गंगापार में फूलपुर के फाजिलपुर गांव निवासी अंशिका के पिता रामबहादुर यादव की बाबूगंज बाजार में जूते-चप्पल की दुकान है। वह खेती भी करते हैैं। दो बहनों और एक भाई में मझली अंशिका को जब प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने की जानकारी मिली तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मां गीता देवी का पैर छूने के बाद वह लिपट गईं। बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे बड़े भाई अर्जुन व 10वीं की छात्रा छोटी बहन अंशू ने भी अंशिका को बधाई दी। कुछ ही देर में दुकान बंद कर पिता भी घर आ गए। कालेज से भी फोन आने लगे। बधाई देने के लिए आसपास के लोग भी घर पहुंच गए। फिर अंशिका को कालेज बुलाया गया।

    अंशिका ने कोचिंग नहीं की, घर में 6 घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता : अंशिका यादव बताती हैैं कि वह कालेज के अलावा पांच से छह घंटे घर में पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कोचिंग नहीं की। इस सफलता का श्रेय वह माता-पिता के साथ कालेज के प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्या मनोरमा यादव, शिक्षक रत्नेश यादव, शिवबालक यादव व सुरेंद्र यादव को देती हैैं। बताया कि खुद की पढ़ाई के साथ ही वह छोटी बहन की पढ़ाई पर भी ध्यान देती थीं। उनकी बहन ने इसी कालेज से 10वीं की परीक्षा में 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।