Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: चार नायब तहसीलदार, छह कानूनगो व 22 लेखपालों पर गिर सकती है गाज, रिश्वत लेने के आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 08:52 AM (IST)

    Prayagraj News राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमीन के विवाद में आए दिन रिश्वत लेने के आरोप लगते हैं। हाल के दिनों में जिन अफसरों और कर्मियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं उनके खिलाफ साक्ष्य भी दिए गए हैं। इस समय जिले के चार नायब तहसीलदार छह राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और 22 लेखपाल रडार पर हैं।

    Hero Image
    चार नायब तहसीलदार, छह कानूनगो व 22 लेखपालों पर गिर सकती है गाज, रिश्वत लेने के आरोप

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज : राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमीन के विवाद में आए दिन रिश्वत लेने के आरोप लगते हैं। हाल के दिनों में जिन अफसरों और कर्मियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ साक्ष्य भी दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस समय जिले के चार नायब तहसीलदार, छह राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) और 22 लेखपाल रडार पर हैं। इन सभी पर रिश्वत लेने का आरोप है। फूलपुर तहसील में तैनात प्रभारी कानूनगो सुप्रीम सिंह शनिवार को ही रिश्वत लेने में गिरफ्तार किए गए थे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने उन्हें पकड़ा था।

    खाद्य विभाग के लिपिक को रंगे हाथ पकड़ा गया

    इसके पहले मेजा में सतर्कता अधिष्ठान ने खाद्य आपूर्ति विभाग के लिपिक अमित कुमार राणा को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। बताते हैं कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पक्की नाप, वरासत, दाखिल खारिज समेत जमीन की पैमाइश में भी रिश्वत की मांग करने लगे हैं।

    बिना किसी वजह से भी जमीन को लेकर विवाद पैदा कर रिश्वत की मांग कर दी जा रही है। कई मामलों में तो विवाद तक हो गए हैं। ऐसे ही मामलों में जिले के चार नायब तहसीलदारों की गोपनीय जांच चल रही है।

    6 कानूनगो और 22 लेखपालों की हो रही जांच

    इसके अलावा छह कानूनगो और 22 लेखपालों की भी जांच हो रही है। गांवों में तैनात 17 ग्राम विकास अधिकारियों और 14 ग्राम पंचायत अधिकारियों की भी इसी तरह से प्रधानमंत्री आवास में रिश्वत लेने तथा गड़बड़ी करने की जांच हो रही है। कई ग्राम सचिवों की विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप हैं।