विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीटने पर प्रयागराज के ब्वायज होम से भागा बालक, रेलवे पुलिस ने सौंपा था, बाल गृह अधीक्षक जवाब तलब

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Sat, 26 Feb 2022 01:20 PM (IST)

एक बालक बाउंड्री लांघकर भाग गया। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को हुई तो अधीक्षक को तलब किया गया। ...और पढ़ें

बाल गृह में पिटाई के बाद एक बालक बाउंड्री लांघकर भाग गया।
बाल गृह में पिटाई के बाद एक बालक बाउंड्री लांघकर भाग गया।

प्रयागराज, जेएनएन। बाल गृह में पिटाई के बाद एक बालक बाउंड्री लांघकर भाग गया। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को हुई तो अधीक्षक को तलब किया गया। साथ ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बाल गृह से छह महीने में इस तरह की सात घटनाएं हो चुकी थी और आठवीं बार यह बच्चा भाग गया। समस्या यह है कि अब इस बालक के परिवार के लोग उसके बारे में पूछ रहे हैं।

रेलवे पुलिस ने सौंपा था, धूमनगंज के ब्वायज होम से भागा

बताया गया है कि यह वाकया गुरुवार की देर रात का है। रेलवे पुलिस ने रेलवे चाइल्ड लाइन को एक बालक सुपुर्द किया। बाल कल्याण समिति ने उसे बाल गृह राजरूपपुर में आवासित कराया। यहां उसकी कुछ पुराने किशोरों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति ने बालक को बाल गृह के अधीक्षक सहित तलब किया और किशोर का मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाया। मामले में समिति ने अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके बाद किशोर को पोंगहट पुल धूमनगंज स्थित ब्वायज होम में आवासित कराया। जहां कुछ देर बाद ही वह होम की बाउंड्री लांघ कर भाग गया।

फरीदाबाद में किया था घर में फोन किया और लोकेशन बताई थी कानपुर

जांच पड़ताल में पता चला कि किशोर ने अपने परिवार को फरीदाबाद फोन भी किया था और अपनी लोकेशन कानपुर बताई थी। हालांकि बाद में जब परिवार के लोगों ने उस मोबाइल नंबर पर पलट कर फोन किया तो उधर से बताया कि वह तो प्रयागराज में है। फिलहाल किशोर का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। शहर स्थित बालगृहों से बालक बालिकाओं के भागने की घटना में हाल में बहुत तेजी आई है। हाल में बाल संरक्षण गृह से एक बाल अपचारी ने होम गार्ड पर हमला करके भागने की कोशिश की थी। इस मामले में अधीक्षक सहित पांच लोग गिरफ्तार हुए थे। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।