Prayagraj News: नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डो में आरक्षण का मसला, नगर निगम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
Nagar Nikay chunav 2022 नगरीय निकाय चुनाव के लिए रैपिड सर्वे और वार्डों में आरक्षण की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से तैयार कर शासन को भेज दी गई। रिपोर्ट क ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। रैपिड सर्वे और वार्डों में आरक्षण की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से तैयार कर शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ही वार्डो में चुनाव लड़ने के लिए आरक्षण अलग-अलग वर्गों के लिए लागू कर दिया जाएगा।
पिछले माह नगर निगम की ओर से कराए गए वार्डों में रैपिड सर्वे को लेकर 95 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थी। उसमें से सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद एक सप्ताह के भीतर वर्णों में आरक्षण की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
मतदाता सूची में गड़बड़ी से दावेदार हो रहे परेशान
निकाय चुनाव के लिए जारी की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी देखने को मिल रही है। किसी वार्ड का मोहल्ला गायब है, तो इसी वार्ड का दो से तीन मतदान केंद्र ही दूसरे वार्ड में जोड़ दिया गया है। इस विसंगतियों को लेकर पार्षद पद के उम्मीदवार नगर निगम और जिला निर्वाचन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम की ओर से दावा किया जा रहा है कि 80 प्रतिशत मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर कर दिया गया है, लेकिन दावेदार इस दावे को गलत बता रहे हैं।
100 वार्ड में होगा पार्षद पद का चुनाव
शहरी सीमा का विस्तार किए जाने से इस बार 100 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव होगा। 2017 में 80 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। उस दौरान 11 लाख से अधिक मतदाता थे। अब 97 ग्राम सभा और एक नगर पंचायत को नगर निगम में शामिल किए जाने से वोटरों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।