Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    प्रयागराज में दिखेगा श्रीराम का पुष्पक विमान, हैरान न हों..., यहां आकर आप भी हो जाएंगे अचंभित

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:59 AM (IST)

    प्रयागराज के भारद्वाज आश्रम में श्रीराम के विशाल पुष्पक विमान बनाया जाएगा। इसे देखकर हर कोई अचंभित नजर आएगा। प्रयागराज में 2025 में लगने वाले महाकुंभ से पहले पुष्पक विमान बनाने की कवायद चल रही है। यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    Hero Image
    प्रयागराज के भारद्वाज आश्रम पार्क में श्रीराम के पुष्‍पक विमान के मॉडल को बनाने की तैयारी है।

    प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में पुष्‍पक विमान..., श्रीराम का पुष्‍पक विमान...। हैरानी की बात नहीं है, शीघ्र ही प्रयागराज में पुष्‍पक विमान का आपको दर्शन सुलभ हो सकेगा। यह पढ़कर आप भी अचंभित हो गए न...। जी हां, प्रयागराज में पुष्‍पक विमान को देखकर आप अचंभित हो जाएंगे। इसकी यहां तैयारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 महाकुंभ से पूर्व भारद्वाज आश्रम में बनेगा पुष्‍पक विमान

    छोटी-छोटी मंदिरों व पार्क से घिरे भारद्वाज आश्रम को नया स्वरूप देने की कवायद चल रही है। महाकुंभ 2025 से पहले भारद्वाज आश्रम नए स्वरूप में नजर आएगा। आश्रम की भव्यता बढ़ाने के साथ उसकी प्राचीनता को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए आश्रम में प्रभु श्रीराम का विशाल पुष्पक विमान का मॉडल बनाया जाएगा। मौजूदा भारद्वाज पार्क में भव्य व विशाल पुष्पक विमान बनाया जाएगा, जिसे देखकर हर कोई अचंभित नजर आएगा। प्रयागराज में 2025 में लगने वाले  महाकुंभ से पहले पुष्पक विमान बनाने की कवायद चल रही है। यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    श्रीराम वनवास के दौरान महर्षि भारद्वाज से मिलने प्रयागराज आए थे

    त्रेतायुग में पिता की आज्ञा से वनवास के लिए निकले प्रभु श्रीराम प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज से मिलने उनके आश्रम आए थे। भारद्वाज के निर्देश पर यमुना पार करके श्रीराम चित्रकूट वनवास करने गए थे। लंका विजय करके लौटते समय उनका पुष्पक विमान महर्षि भारद्वाज के आश्रम पर उतरा था। उस धार्मिक गौरव की अनुभूति हर सनातन धर्मावलंबी को होगी। इसके लिए भारद्वाज आश्रम पार्क में पुष्पक विमान का विशाल स्वरूप बनाया जाएगा। शासन में इसके मद्देनजर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

    कुंभ मेला 2019 में भारद्वाज की विशाल प्रतिमा स्‍थापित हुई थी

    सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र होने के बावजूद भारद्वाज आश्रम का अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हुआ। चंद मंदिरों को छोड़कर आश्रम में कुछ नहीं है। प्रयागराज में 2019 में लगे कुंभ मेला में भारद्वाज आश्रम के चौराहा पर महर्षि भारद्वाज की विशाल प्रतिमा लगवाई गई। यह प्रतिमा हर किसी का ध्यान आकर्षित करती है। अब आश्रम के पास बने पार्क पर पुष्पक विमान बनाया जाएगा। इसके जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ सनातन धर्मावलंबियों को उनकी आस्था से जोडऩा भी है।