Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mandi Samiti : प्रतापगढ़ की मंडी समिति भी करेगी धान की खरीद, यह है तैयारी

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 03 Oct 2020 04:31 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी। अभी तक केवल पीसीएफ के 17 व खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्र नामित किए गए हैं। केंद्र खरीद करने के लिए ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में मंडी समिति भी जिले में धान की खरीद करेगी।

    प्रतापगढ़, जेएनएन। इस बार मंडी समिति भी जिले में धान की खरीद करेगी। शासन से आदेश जारी होने के बाद मंडी निरीक्षकों व सहायकों को क्रय केंद्र खोलकर धान खरीदना होगा। इसके लिए मंडी कर्मियों को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। धान खरीदने का लक्ष्य दिया जाएगा। पहली बार मंडी समिति को धान की खरीद करने की जिम्मेदारी दी गई है। मंडी शुल्क वसूलने पर रोक लगाए जाने से मंडी कर्मियों के पास कोई काम नहीं बचा था। ऐसे में शासन ने निर्णय लेते हुए उनको अब धान की खरीद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का यह प्रयोग कितना सफल साबित होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी

    जिले भर में 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी। अभी तक केवल पीसीएफ के 17 व खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्र नामित किए गए हैं। अभी और केंद्र खरीद करने के लिए बढ़ाए जाएंगे। इस बार मंडी समिति को भी धान की खरीदारी करने की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने इस संबंध में डिप्टी आरएमओ व मंडी सचिव को पत्र भेजा है। मंडी समिति कितने केंद्रों पर धान की खरीद करेगी, अभी यह तय नहीं हो पाया है। मंडी समिति में कर्मियों की काफी कमी है। इसका भी असर धान की खरीद करने में पड़ सकता है। ऐसे में अब मंडी समिति के मंडलीय अफसर यह निर्णय लेंगे कि कितने कर्मियों को खरीद करने में लगाया जाए।

    किसान 100 कुतल तक धान केंद्र पर जाकर बेच सकेंगे

    खास बात यह है कि जिले में तमाम ऐसे भी किसान हैं तो बंटाई पर धान की खेती कर रहे हैं। उनको भी सहूलियत दी गई है। वह अधिकतम 100 कुतल तक धान केंद्र पर जाकर बेच सकेंगे। पंजीकरण कराने के बाद ही वह यह करने पाएंगे। डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी मंडी समिति को भी धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वह खरीद शुरू करेंगे।