Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मे कन्हैया बजे बधाई गीत, हर तरफ खुशियां ही खुशियां Prayagraj News

    By Edited By:
    Updated: Sat, 24 Aug 2019 09:50 AM (IST)

    जन्माष्टी पर्व नगर में धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह कृष्ण राधा की झांकी सजाई गई। भजन कीर्तन कर लोगों ने भगवान के जन्म दिन की खुशियां बांटी।

    जन्मे कन्हैया बजे बधाई गीत, हर तरफ खुशियां ही खुशियां Prayagraj News

    प्रयागराज, जेएनएन : 'कान्हा' के जन्म की हर आम-ओ-खास में बेचैनी। शंख, ढोल नगाडे़ के साथ आरती की तैयारी। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कुछ ऐसी प्रतीक्षा मानो हर किसी की आंखों को बस इसी पल का लंबे अरसे से इंतजार था। सभी की टकटकी घड़ी की सुइयों पर थी। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण के जन्म का संदेश मिला और फिर हर तरफ खुशियां ही खुशियां छा गई। शुक्रवार रात घरों से लेकर मंदिरों तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कुछ यही नजारा रहा। बधाई गीतों से पूरा माहौल ही सराबोर हो उठा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों ने कान्हा पर पुष्पवर्षा की। शंखनाद से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को शहर में दीपावली की तरह उत्साह से मनाया गया। 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' 'जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई' 'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' आदि बधाई गीतों ने माहौल को कृष्णमय कर दिया। शक्तिपीठ मा कल्याणी देवी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से चमक उठे। आनंद बिहारी जी महाराज मंदिर शाहगंज में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घरों में कृष्ण जन्म उत्सव मनाते हुए युवा खूब थिरके। महिलाओं ने भी नाच गाकर 'लल्ला' के आने की खुशी जताई। पथरचट्टी रामलीला कमेटी में सजी गीतों की महफिल श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी ने नवग्रह मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इसके साथ ही छह दिवसीय महोत्सव की शुरुआत भी कर दी गई। श्रीकृष्ण लीला से संबंधित झांकियां सजाई गई। देवी-देवताओं के साथ नवग्रहों की पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यकारी अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक, महामंत्री आनंद सिंह ने धर्मेद्र कुमार भइया जी के संयोजन में पूजा कराई। प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्त भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भक्ति गीतों की महफिल सजी जिसमें आयना बोस चटर्जी ने गणपति वंदना के बाद कई गीत गाए। मुंशीराम बगिया में हुई भजन संध्या मुंशीराम प्रसाद की बगिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई है। मंदिर को बहुरंगी फूलों से सजाया गया। महिलाओं ने खूब बधाई गीत गाए। रात में कृष्ण जन्म के समय आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। संयोजक कुमार नारायण ने पत्‍‌नी सहित आरती की। शाम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। जिसमें मशहूर भजन गायन विष्णु राजा ने जय गणपति वंदना गणनायक, दर्द किसको दिखाऊं कन्हैया मैं हूं शरण तेरी संसार के रचैया, वो काला एक बांसुरी वाला सहित कई अन्य मशहूर भजन सुनाए। इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता 'नंदी', भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र नारायण सहित कई अन्य मानिंद लोग शामिल हुए। शहर में बिखरी झांकियों की छटा श्रीकृष्ण जन्म की खुशी मनाने के लिए शहर में कई जगह आकर्षक झांकियां सजाई गई। पुलिस लाइन, फायर ब्रिगेड, शहर के कई थानों में, श्री कुंजबिहारी लाल अतिथि गृह के अलावा घरों में भी झांकियां सजाई गई हैं। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से इंडियन प्रेस चौराहा के समीप स्थित रामलीला परेड मैदान में झांकी सजाई गई। इसका उद्घाटन शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने किया। इसके साथ ही आचार्य मधुरम जी ने भागवत कथा शुरू की। वहीं झूंसी में भी कान्हा का जन्म दिन शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। गंगादीप कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने कृष्ण व राधा का वेश धारण कर मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। सम्राट, शुभम, राजवीर, नवेशा, अरोही, राघवेश, आदित्य व शंशाक ने रासलीला के साथ ही श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन भी किया। प्रधानाचार्या रत्ना मिश्रा व प्रबंधक पारसनाथ मौर्य समेत शिक्षक मौजूद रहे। झूंसी थाना परिसर स्थित मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। इंस्पेक्टर धर्मेद्र कुमार यादव ने पूजन- अर्चन किया। थरवई प्रतिनिधि के अनुसार सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई थी। भजन कीर्तन भी हुआ। इस अवसर पर ग्रुप सेंटर के डीआइजी मनीष कुमार सच्चर, कमांडेंट एएन पांडेय, हिमांशु कुमार, बीएस शुक्ला आदि मौजूद रहे।