Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में भाजपा मंडल अध्यक्षों व उनके परिवार के लोगों को कैबिनेट मंत्री नंदी ने किया सम्मानित

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jan 2021 05:12 PM (IST)

    शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर भाजपा मंडल पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान सभी 15 मंडल अध्यक्षों व उनके परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न वह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

    प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व संगठन के पदाधिकारियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। बैठक कर सभी को मिशन 2022 के लिए सक्रिय रहने को निर्देश भी दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि भोज का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री नंदी व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दिए स्मृति चिह्न 

    स्थानीय स्तर पर शनिवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर भाजपा मंडल पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान सभी 15 मंडल अध्यक्षों व उनके परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न वह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ राष्ट्रहित में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हैं, उसी तरह सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपनी तमाम जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूत बना रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों ने भी अपने तमाम संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर  भाजपा काशी प्रांत महामंत्री संतोष सिंह पटेल, काशी प्रांत उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रशांत केसरी, भरत निषाद, अनिल भट्ट, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

    भगवान परशुराम धाम बनाने को सौंपा ज्ञापन

    भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला से शनिवार को राष्ट्रीय सनातन सेना का प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान अयोध्या, काशी, मथुरा, और प्रयागराज में भगवान परशुराम का धाम व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। इस पर राज्यसभा सांसद ने आश्वस्त किया कि वह मांगपत्र को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, संतोष पांडेय, पवन श्रीवास्तव, गौरव द्विवेदी, विष्णु दत्त मिश्रा, यामिनी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।