Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शातिर है जालसाज, 15 दिन में पासपोर्ट और बीजा बनवाने का देता था झांसा, जाल में फंस जाते थे लोग

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 13 Aug 2021 11:57 AM (IST)

    उसने पहचान वाले से यह बात कही कि वह पासपोर्ट और बीजा बनवा देता है। उसकी अच्छी खासी जान पहचान है। उन्होंने उस पर भरोसा किया और रुपये दिए। मो. लुकमान ने उनको बीजा और पासपोर्ट बनवाकर दे दिया। बाद में उनके परिचितों को भी मो. लुकमान ने शिकार बनाया।

    Hero Image
    वीजा व पासपोर्ट बनवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला पकड़ा गया। वह बहुत ही शातिर है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज शहर में करेली पुलिस ने जिस जालसाज को गिरफ्तार किया है, वह बेहद शातिर है। जिन लोगों को उसने ठगा है, सभी को 15 दिन में पासपोर्ट और बीजा बनवाकर देने का वायदा किया था। उसने अपना वायदा भी पूरा किया लेकिन जाली वीजा और पासपोर्ट देकर। इसका जब राजफाश हुआ तो लोगों को पता चला कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2018 में करेली थाने में मो. लुकमान निवासी पिपरा बनकटा बलरामपुर व उसके एक साथी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहचान वाले के सहारे लोगों को बनाया शिकार

    मो. लुकमान निवासी पिपरा बनकटा बलरामपुर की जान पहचान करेली के रहने वाले एक व्यक्ति से थी। वह अक्सर यहां आता-जाता था। इसी बीच उसने पहचान वाले से यह बात कही कि वह पासपोर्ट और बीजा बनवा देता है। उसकी अच्छी खासी जान पहचान है। उन्होंने उस पर भरोसा किया और रुपये दिए। मो. लुकमान ने उनको बीजा और पासपोर्ट बनवाकर दे दिया तो उन्होंने अपने परिचितों को इस बारे में बताया, जिस पर एक-एक कर दर्जन भर से अधिक लोगों को मो. लुकमान ने शिकार बना डाला।

    घर पर नहीं रहता था आरोपित

    मामले की विवेचना कर रहे दारोगा राज बहादुर आरोपित मो. लुकमान निवासी पिपरा बनकटा बलरामपुर के घर पहुंचे तो पता चला कि वह लंबे समय से यहां नहीं आया है। वह कहां है, इस बारे में भी उसके घरवाले कुछ नहीं बता सके। पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को आरोपित के करेली क्षेत्र में आने की सूचना पुलिस को मिली तो उसे असगरी बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लोगों को ठगी का शिकार बनाने के बाद वह मुंबई भाग निकला था।