गंगा गोमती समेत नौ स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी Prayagraj News
04216/04215 लखनऊ-प्रयागराज संगम-लखनऊ गंगा गोमती स्पेशल 10 जनवरी से शाम 0610 बजे लखनऊ से रवाना होगी। 1050 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी को प्रयागराज संगम से सुबह 0540 बजे चलेगी। लखनऊ सुबह 1010 बजे पहुंचेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेले में बड़ी संख्या में लोग संगमनगरी में स्नान करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए गाडिय़ों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। मंजूरी मिल गई है। गंगा गोमती समेत नौ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन भी करना होगा।
04216/04215 लखनऊ-प्रयागराज संगम-लखनऊ गंगा गोमती स्पेशल 10 जनवरी से शाम 06:10 बजे लखनऊ से रवाना होगी। 10:50 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी को प्रयागराज संगम से सुबह 05:40 बजे चलेगी। लखनऊ सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। 04210/04209 लखनऊ-प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी स्पेशल 10 जनवरी से लखनऊ से सुबह 07:35 बजे चलेगी। रायबरेली, ऊंचाहार होते हुए दोपहर 12:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में 11 जनवरी को यह गाड़ी शाम 03:20 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान करेगी। 03:36 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। शाम 07:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04233/04234 प्रयागराज संगम-मनकापुर जंक्शन-प्रयागराज संगम स्पेशल 10 जनवरी से प्रयागराज संगम से शाम 06:10 बजे रवाना होगी और मनकापुर रात 12:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी से मनकापुर से रात 02:50 बजे चलेगी और सुबह 08:50 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। 04308/04307 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली स्पेशल 10 जनवरी से बरेली से शाम 05:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 03:20 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 12 जनवरी से रात 01:15 बजे प्रयागराज संगम से चलेगी। उस सुबह 10:50 बजे बरेली पहुंचेगी। 04244/04243 प्रयागराज संगम-जौनपुर-प्रयागराज संगम स्पेशल 10 जनवरी से सुबह 11 बजे प्रयागराज संगम से शाम 04:40 बजे चलेगी और रात 10:10 बजे जौनपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी से जौनपुर से सुबह 06:45 बजे चलेगी और 11:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। 04242/04241 जौनपुर-प्रयागराज संगम-जौनपुर स्पेशल 11 जनवरी से जौनपुर से शाम 05:35 बजे चलेगी और रात 09:30 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी से सुबह 07:30 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:10 बजे जौनपुर पहुंचेगी।
04238/04237 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल लखनऊ से 10 जनवरी से सुबह 05:25 बजे रवाना होगी और दोपहर 01:25 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 10 जनवरी से दोपहर 02:55 बजे चलेगी और रात 11:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04240/04239 फैजाबाद-प्रयागराज संगम-फैजाबाद स्पेशल 10 जनवरी से फैजाबाद से शाम 05:45 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी से सुबह 06:30 बजे प्रयागराज संगम से चलेगी और रात 12:00 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। 04231/04232 प्रयागराज संगम-बस्ती-प्रयागराज संगम स्पेशल 11 जनवरी से प्रयागराज संगम से सुबह 04:20 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे बस्ती पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 11 जनवरी से दोपहर 01:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 08:45 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।