Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदला रहा मौसम का मिजाज, धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, आज ऐसा रहेगा अलीगढ़ व हाथरस में Weather

    उत्‍तर प्रदेाश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में सुबह कोहरा पड़ा। हवाएं चलने से कोहरा छंट गया। इससे आसमान साफ हो गया। दिन में खिली हुई धूप निकलेेगी। रात को ओस पड़ेगी। हवा चलने पर मौसम और ठंडा हो सकता है।

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Wed, 30 Nov 2022 08:18 AM (IST)
    Hero Image
    उत्‍तर प्रदेाश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में दिन में खिली हुई धूप निकलेेगी।

    अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। उत्‍तर प्रदेाश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में सुबह कोहरा पड़ा। हवाएं चलने से कोहरा छंट गया। इससे आसमान साफ हो गया। दिन में खिली हुई धूप निकलेेगी। रात को ओस पड़ेगी। हवा चलने पर मौसम और ठंडा हो सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम तापमान 10.4  रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़

    30 नवंबर,27.0,10.00

    1 दिसंबर,26.0,10.0

    हाथरस

    30 नवंबर,25.8,15.70

    1 दिसंबर,25.7,15.3

    यह भी पढ़ें:  BJP MP को संदेह, अपराधों में तो नहीं हुआ AMU Proctor Office में खड़े वाहनों का प्रयोग, जांच शुरू

    मथुरा

    30 नवंबर,26.0,11.00

    1 दिसंबर,26.0,10.0

    धूप करा रही सुखद अहसास

    मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात ठंडी होने लगी हैं। कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है। हल्की हवा चलने पर कोहरा छंटने के बाद सूरज के तेवर चढ़ने शुरू हो जाते हैं। दिन में खिली धूप अच्छी लग रही है। रात को तापमान गिरने पर ओस पड़ती है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष नवंबर माह के आखिरी दिन ठंड बढ़ गई

    27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा

    11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा

    01 डिग्री सेल्सियस की तापमान में गिरावट आई है

    हाथरस में 12 वार्ड अनारक्षित, नौ पर एससी, आठ पर बीसी प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

     हाथरस: लंबे इंतजार के बाद शासन ने निकाय चुनाव में वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। हाथरस नगर पालिका में कुल 35 वार्डों में से 12 वार्ड अनारक्षित, नौ वार्ड अनुसूचित जाति, आठ वार्ड पिछड़ी जाति और छह वार्ड महिला प्रत्याशियो के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुनाव को लेकर रणबांकुरों ने मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

    नगर निकाय के चुनाव के लिए आरक्षण का इंतजार हर किसी को था। फिलहाल वार्डों के आरक्षण की सूची जारी की गई है। सभासद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों के लिए तस्वीर साफ हो गई है। हाथरस में 35 में से 12 वार्ड अनारक्षित हैं। शेष 23 आरक्षित किए गए हैं। सीमा विस्तार के बाद बढ़े आठ नए वार्डों में सात वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। इसको लेकर वार्डों में प्रत्याशियों ने जातिगण वोट के आधार पर गणित बैठाना शुरू कर दिया है। नई सूची में ज्यादातर वार्डों का आरक्षण गत चुनाव की अपेक्षा बदला गया है। ---

    नगर पालिका परिषद हाथरस

    वार्ड संख्या-नाम- आरक्षण

    1, विभव नगर,अनारक्षित

    2, सिद्धार्थ नगर,अनु जाति महिला

    3, श्यामकुंज, पिछडा वर्ग

    4, नवीपुर खुर्द,पिछड़ा वर्ग

    5, कंगन नगर,अनारक्षित

    6, मीतई, अनु जाति महिला

    7, नगला नाई, महिला

    8, रमनपुर, अनु जाति महिला

    9, जगिया, अनु जाति

    10, अहियापुर खुर्द, पिछड़ा वर्ग

    11,दयानतपुर,अनु जाति

    12, बालापट्टी,अनु जाति

    13,सीयल,अनु जाति

    14,लाला का नगला, अनु.जाति

    15,ओढपुरा, अनु जाति

    16,सोखना, पिछड़ा वर्ग महिला

    17,कलवारी, पिछड़ा वर्ग महिला

    18,वसुंधरापुरम लहरा रोड, अनारक्षित

    19,मथुरा रोड, अनारक्षित

    20, किला रोड अनारक्षित

    21, कैलाशनगर, महिला

    22, वाटर वक्र्स कालोनी, अनारक्षित,

    23, मेडूं रोड, पिछड़ा वर्ग

    24, तरफरा, अनारक्षित

    25,सुंदरवन मथुरा रोड, अनारक्षित

    26,दादनपुर ढकपुरा, पिछड़ा वर्ग महिला

    27, लेबर कालोनी, अनारक्षित

    28, सादाबाद गेट, अनारक्षित

    29, खाती खाना,पिछड़ा वर्ग

    30, मधुगढ़ी, महिला

    31, मुरसान गेट, महिला

    32, बैनीगंज, महिला

    33-नयागंज, महिला

    34, नवलनगर, अनारक्षित

    35, दिल्ली वाला मोहल्ला,अनारक्षित