Yogi In Aligarh: सीएम योगी ने कहा- AMU में ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए, जनता से खिलवाड़ कर रहे सपा-कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए। एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा देने पर बहस हो रही है लेकिन यह कैसे हो सकता है कि जिस विश्वविद्यालय को केंद्र से बजट मिलता हो वहां अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत कोटा देने की तैयारी हो रही है। यहां भी एससी ओबीसी बच्चों को कोटा मिलना चाहिए।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। यूपी उपचुनाव में रैली करने अलीगढ़ पहुंचे सीएम ने कहा, कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर बहस हो रही है। यह कैसे हो सकता है कि जिस विश्वविद्यालय को केंद्र से बजट मिलता हो वहां अल्पसंख्यक को 50 प्रतिशत कोटे देना की तैयरी हो रही है। यहां भी एससी ओबीसी बच्चों को कोटा मिलना चहिए। लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती है, सपा नहीं चाहती है। इन्हें वोट चाहिए। यह खिलवाड़ कर रहे हैं। धोखा कर रहे हैं।
खैर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने अलीगढ़ अलीगढ कैसा होना चाहिए, खैर की भूमिका कैसी होनी चाहिए, इस पर चर्चा करने आया हूं। अगर आपका जनप्रतिनिधि होता है तो विकास कैसे होता है। हरियाणाचुनाव में देखा होगा, लोग तरह -तरह की चर्चा करते थे, लेकिन लोगों ने कहा कि हमको डबल इंजन सरकार चाहिए। विरासत और विकास का अद्भुत संगम आपने काशी में देखा है।
अलीगढ़ के जिस राजा को कांगेस ने भुलाया, हमने विवि बनाया
सीएम ने कहा, अयोध्या में देखा है। अलीगढ़ के जिस राजा को कांग्रेस ने भुला दिया, हमने उनके नाम पर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले देखा होगा, जम्मू ने एक प्रस्ताव पास किया कि 370की बहाली हो। बाबा साहेब नहीं चाहते थे कि यह संविधान में जुड़े, लेकिन नेहरू ने उसे जुड़वाया। पीएम मोदी ने 370 को हटाने का निर्णय लिया। देश की अखड़ता के लिए निर्णय लिया।
कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ाने का कर रहे प्रयास
सीएम ने कहा कि देश-प्रदेश में अब विकास हो रहा है। मगर कुछ लोग दुबारा आतंकवाद का गढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सफल होंगी तो बांटकर होगी। इसलिए मैं कहता हूं कि बंटेंगे तो कटेंगे। अयोध्या में हमने देखा। मथुरा में हमने देखा। सब बंटने से होता है। अगर हम ऐसे ही बंटेंगे तो कटेंगे। यह बांटने वाले आपके दुश्मन हैंं। यह मीठी बात बोलेंगे। एक रहोगे तो सेफ रहोगे।
इसी अलीगढ़ में पहले होता था उपद्रव
सीएमन कहा, कि आपने 2017 के उत्तर प्रदेश को देखा। यही अलीगढ़ था। दसवें दिन कर्फ्यू लगता था। अब साढे़ सात साल में कुछ हुआ। अगर कोई उपद्रव करेगा तो उसकी संपत्ति जनता में बांट देंगे। पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था। इंदिरा गांधी योजना में एक गांव में एक को लाभ मिलता था। अब प्रदेश में 56 लाख आवास बने। एक लाख परिवार को पेंशन मिल रही है। 15 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। गरीब कल्याणकारी योजना हैं और विकास भी तेज गति से हो रहा है। अलीगढ का एयरपोर्ट शुरू हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बन गया है। इससे पूरे देश में अलग पहचान है।
पीढ़ियों को बनाया विवि
सीएम ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय पीढ़ियों को बनाएगा। यह एक मुकाबले पर है। देखते हैं एएमयू आगे बढ़ता है या यह आगे बढ़ता है। स्मार्ट सिटी से अलीगढ़ की नई पहचान बन रही है। सपा की पहचान क्या है। इसका असली चेहरा अयोध्या में देखा। निषाद बेटी के साथ क्या किया, कन्नौज में भी यही है लाल टोपी और काले करनामे। इसे पनपने नहीं देना है। यह झूठ बोलते हैं। यह खटाखट कहते थे, वह एक लाख कहां हैं। अब इनका सपाचट कर दीजिये। विकास रोकने वालों को बढ़ने नहीं देना है। आने वाली पीढ़ी को खराब नहीं होने देना है। यह बलदाऊ और हरिदास की भूमि है। यहां से साफ मैसेज जाए कि एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे।
इसलिए दिया है टिकट
सीएम ने कहा, किशन लाल दिलेर और मैं एक साथ सांसद थे। वह ईमानदार थे। उनकी हर कोई तारीफ़ करता है। अनूप को विधायक चुना। अब वह हाथरस के सांसद हैं। अब भाजपा और रालोद ने किशनलाल दिलेर के पौत्र सुरेंद्र को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ेंः कुंदरकी उपचुनाव में पुलिस की कार्रवाई से सपा खेमे में खलबली; प्रत्याशी हाजी रिजवान, बेटे समेत 17 पर केस
ये भी पढ़ेंः Agra: श्री मोर मुकुट की मिठाई में निकले भुने कीड़े, केसर बर्फी में रंग अधिक; लैब रिपोर्ट के बाद लाइसेंस निलंबित
विरासत और विकास की बात
सीएम ने कहा, कि अब विरासत और विकास की बात है। राजवीर दिलेर का टिकट कटा तो उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी मां है। वह भाजपा का प्रत्याशी के साथ हैं। वे प्रलोभन मिलने पर भी टस से मस नहीं हुए। भाजपा के साथ अंतिम क्षण तक रहे। उपचुनाव को हल्के में नहीं लेना है। यह खास चुनाव है। आप गांव-गांव जाइए। मंच के नेता आपके पीछे रहेंगे। हम सुरक्षा की गारंटी लेंगे और विकास की बात करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।