Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिभाएं मिट्टी पर नहीं गद्दों पर लगाएंगी छलांग, जानिए सारा मामला Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Feb 2021 01:36 PM (IST)

    संसाधनों के अभाव में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यहां की प्रतिभाएं मिट्टी को गद्दा बनाकर ऊंची छलांग लगाती थीं अब ऐसा नहीं होगा। सामाजिक संस्था सहयोग संगठन ने खिलाड़ियों को गद्दा भेंट किया है।

    Hero Image
    सामाजिक संस्था सहयोग संगठन ने खिलाड़ियों को गद्दा भेंट किया है।

    अलीगढ़, जेएनएन : संसाधनों के अभाव में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यहां की प्रतिभाएं मिट्टी को गद्दा बनाकर ऊंची छलांग लगाती थीं, अब ऐसा नहीं होगा। सामाजिक संस्था सहयोग संगठन ने खिलाड़ियों को गद्दा भेंट किया है। खिलाड़ियों को संसाधन मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    सहयोग संस्‍था ने की मदद

    इगलास के हाथरस रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कालेज के खेल मैदान में लगसमा स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच विवेक कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलेटिक्स खिलाड़ियों को सहयोग एक सामाजिक पहल सेवा संस्था ने शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत खेल के गद्दे की सौगात दी। समिति के सुमित अग्रवाल व यतेंद्र सिंघल ने कहा कि उनकी संस्था क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ है। उन्हें संसाधनों का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। डा. रामकुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए उनके यहां निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी।

     

    कवियित्री नेे सुनाई कविता 

    कवियित्री राधा चौधरी ने अर्जुन का द्रोण से रिश्ता पुराना है, कविता सुनाई। अध्यक्षता देवीराम शर्मा व संचालन पीयुष शर्मा ने किया। कार्यक्रम को कुलदीप पाठक, देवेंद्र सिंह, भारत उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कोच विवेक कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजयभान सिंह, प्रमोद शर्मा, अमित अग्रवाल, गौरव गर्ग, कंचन सिंह, बबलू शर्मा, दरवेश, राष्ट्रीय खिलाड़ी उमा तिवारी, गौरी तिवारी, खीरेश चौधरी, कुमकुम आदि थे।