Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Food Day : अन्‍न की बर्बादी रोकने को विद्यार्थियों ने ली शपथ, चलेगा जागरूकता अभियान

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 04:42 PM (IST)

    World Food Day आज विश्‍व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अन्‍न की बर्बादी रोकने का संकल्‍प लिया। संस्‍था के अध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में अन्‍न को देवता माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है।

    Hero Image
    विश्‍व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों ने अन्‍न की बर्बादी रोकने की शपथ ली।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। World Food Day : विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में अन्न एवं खाद्य पदार्थों की व्यर्थ बर्बादी को रोकने के उद्देश्य से ग्रामीण विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक किया तथा अन्न बर्वाद न करने की शपथ भी दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय संस्‍कृति में अनाज को देवता माना जाता है

    संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी नेे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्न को देवता माना जाता है और उसकी पूजा की जाती है। हमारे यहां खाने को बर्बाद करना पाप माना जाता है। इसके बावजूद भी तमाम लोग अन्न तथा खाद्य पदार्थों को बर्बाद करते हैं और प्लेट में झूठन छोड़ देते हैं| वहीं दूसरी ओर तमाम लोग भूख से बेहाल रहते हैं। शादी-विवाह आदि उत्सवों के अवसर पर भारी भीड़ इकट्ठी होती है। भीड़ द्वारा खाना भी उतना ही अधिक बर्बाद किया जाता है। अब ये बुरी आदत लोगों के जीवन का हिस्सा बन गई है। इसी गंदी आदत को बदलने के उद्देश्य से लोगों को खाने की बर्बादी न करने के लिए जागरूक करना पड़ेगा और ये हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। खाना बर्बाद करने वाले लोगों को सभ्य और शिक्षित नहीं मान सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को अन्न बर्बाद न करने की शपथ दिलाई तथा बच्चों ने 'उतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में' आदि नारे भी लगाए।

    ये लोग रहे उपस्‍थित

    इस अवसर पर कंचन सिंह आचार्य, कल्पना रावत, संजना, अंजली, बवीता, खुशबू, प्रियंका, दीपिका, माधुरी, रैनू, दीपक, तोमेश, उदय प्रताप, हिमांशू, मोहन, अंश आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें :अलीगढ़ में बोले सीएम योगी - निर्माण कार्य को गंभीरता से लें, वरना नाप दिए जाओगे