Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News : आरएमपीएस विश्वविद्यालय में नहीं आई एसटीएफ की टीम, महाविद्यालयों के संबद्धता की चल रही जांच

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 07:12 AM (IST)

    Aligarh News स्‍पेशल टास्‍क फोर्स को 100 महाविद्यालयों की संबद्धता की जांच के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय आना था लेकिन टीम नहीं आयी। इस मामले में टीम ने विश्‍वविद्यालय प्रशासन से फोन पर भी कोई बात नहीं की।

    Hero Image
    महाविद्यालयों की संबद्धता की जांच को एसटीएफ की टीम राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में नहीं पहुंची।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : 100 महाविद्यालयों की संबद्धता की जांच करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की टीम शुक्रवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में नहीं पहुंची। विश्वविद्यालय प्रशासन से टीम ने फोन पर भी संपर्क नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल 2021 में जारी हुई थी अधिसूचना 

    डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से अलीगढ़ मंडल के चार जिलों के महाविद्यालयों को अलग कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया है। अप्रैल 2021 में विश्वविद्यालय के लिए सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। आरोप है कि संबद्धता अलग होने के बाद भी आगरा विश्वविद्यालय ने जनवरी 2022 से मई 2022 के मध्य अलीगढ़ मंडल के 100 महाविद्यालय को नियम विरुद्ध संबद्धता दे दी। इसका डेटा भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया। इसकी शिकायत पर सरकार स्पेशल टास्क फोर्स से जांच करा रही है। रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

    स्‍पेशल टास्‍क फोर्स करेगी रिकार्ड की पड़ताल

    जानकारी के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स को रिकार्ड की पड़ताल करनी है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में टीम नहीं पहुंची। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर व रजिस्ट्रार महेश कुमार विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के लिए गए थे। रजिस्ट्रार ने बताया कि एसटीएफ की कोई टीम नहीं पहुंची है।

    इसे भी पढें : Aligarh News : अलीगढ़-कासगंज गंगा क्षेत्र में दिखेगी डाल्‍फिन की अठखेलियां, बनेंगे चार वाच टावर

    और भी मामलों की चल रही जांच

    डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 2004-05 सत्र में बीएड के चार हजार से अधिक छात्र की मार्कशीट में भी गड़बड़ी पाई गई थी। अंक बढ़वाकर कई ने नौकरी भी हासिल कर ली। इस मामले की जांच एसआइटी ने की थी। इसके बाद आगरा विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कापियां बदलने के मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। अब 100 महाविद्यालयों की मान्यता देने के मामले की जांच चल रही है।