Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फिल्‍म 'छपाक' के प्रदर्शन पर संशय के बादल, सोशल मीडिया पर चर्चाएं Aligarh News

    By Sandeep SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jan 2020 08:53 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म छपाक को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के एलान के बीच सिनेमाघर संचालक भी असमंजस में है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    फिल्‍म 'छपाक' के प्रदर्शन पर संशय के बादल, सोशल मीडिया पर चर्चाएं Aligarh News

    अलीगढ़ [जेएनएन]। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के एलान के बीच सिनेमाघर संचालक भी असमंजस में है। शहर का कोई भी सिनेमाघर संचालक अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। जबकि, फिल्म के संचालन में महज एक दिन का समय शेष रह गया है। हालांकि, अब तक किसी ने भी लिखित में इसके विरोध का एलान नहीं किया है। महज सोशल मीडिया को ही विरोध का सहारा बनाया गया है। विद्यार्थी परिषद ने पहले ही दिन से इसका फिल्म का विरोध करने का निर्णय लिया है।

    शुक्रवार को होगी रिलीज

    शुक्रवार को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर्दे आनी है। इस फिल्म में एक एसिड अटैक पीडि़ता के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया, लेकिन दीपिका पादुकोण फिल्म रिलीज होने से तीन दिन पहले दिल्ली के जेएनयू में चल रहे छात्रों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग खुलकर उनकी आगामी फिल्म छपााक का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही संचालन करने पर सिनेमा घरों में विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में अब सिनेमा घर संचालकों ने भी फिल्म के प्रदर्शन पर चुप्पी साध ली है। शहर के एक सिनेमा संचालक ने बताया कि पहले तो इस फिल्म के प्रदर्शन की तैयारी थी, लेकिन अब विरोध को देखते हुए कोई तय नहीं है। अगर शहर के सभी सिनेमा घरों में फिल्म चलेगी, तभी वह चलाएंगे।

    एबीवीपी करेगी विरोध

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश महामंत्री सीटू चौधरी का कहना है कि हम छपाक फिल्म का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे। जिस तरह से बॉलीवुड अभिनेत्री देश को बांटने वाले नारे लगाने वालों के साथ नजर आईं, वह निंदनीय है। विद्यार्थी परिषद पहले ही दिन से इसका फिल्म का विरोध करेगा।