Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने फतवा किया खारिज, धमकियों की नहीं की परवाह, गणेश प्रतिमा की विसर्जित

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 05:12 PM (IST)

    Ruby Khan worshiped Ganesh ji अलीगढ जेएनएन। भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने धमकियों की परवाह नहीं की। मौलवियों द्वारा दिए गए फतवों को खारिज कर दिया। भक्‍ति भाव के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित की। इस दौरान परिवार के सदस्‍य भी मौजूद रहे।

    Hero Image
    भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए रवाना हो गईं। फोटो जागरण

    अलीगढ, जेएनएन। भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने धमकियों की परवाह नहीं की। मौलवियों द्वारा दिए गए फतवों को खारिज कर दिया। भक्‍ति भाव के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। इससे पहले भाजपा नेत्री सुबह माबूदनगर नगर स्‍थित अपने आवास से पुलिस सुरक्षा के बीच निकली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्‍य मौजूद रहे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौलवियों ने बताया था इस्‍लाम विरोधी

    भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री रूबी आसिफ खान ने गणेश पूजन कर पहले ही चर्चाओं में हैं। बुधवार को वह पुलिस के पहरे में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए माबूदनगर स्‍थित अपने आवास से रवाना हुुुईं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की पैनी नजर थी। मुस्‍लिम समाज के लोग नजर बनाए हुए थे। अहम बात यह है कि गणेश पूजन करने पर मौलवियों ने तरह तरह के बयान दिए थे। साथ ही गणेश पूजन को इस्‍लाम विरोधी बताया था। धमकियां भी दी गईं थीं।

    यह भी पढ़ें- Aligarh News: रूबी आसिफ ने योगी से लगाई गुहार, गणपति का पूजन करने पर धमका रहे मौलाना 

    सीएम योगी को रूबी आसिफ खान ने लिखा था पत्र 

    रूबी खान के गणेश पूजन करने पर उन्‍हें इस्‍लाम विरोधी बताया था। कुछ लोगों द्वारा उन्‍हें धमकी भी दी गई थी। इसके बाद से प्रशासन ने उन्‍हें सुरक्षा उपलब्‍ध करा दी थी। भाजपा जयगंज मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान को धमकियां मिल रही थीं। BJP नेत्री ने CM Yogi को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया है कि जिहादी Jihadi मानसिकता वाले मौलाना, मौलवी, मुफ्ती उन्हें धमका रहे हैं। उन्‍हें जान का खतरा बना रहता है।

    दोनों धर्मों को मानती हैं रूबी आसिफ खान

    मामूदनगर, शाहजमाल निवासी Ruby Asif ने पत्र में बताया कि उनके लिए ईश्वर और अल्लाह एक समान हैं। दोनों धर्मों को मानकर इबादत और पूजा करती हैं। हर त्योहार मनाती हैं। 31 अगस्त को घर में गणपति की स्थापना की थी। तभी से धमकियां मिल रही हैं। मौलाना, मौलवी मुस्लिम समाज को उनके प्रति भड़का रहे हैं।

    comedy show banner